home page

UP ka Mausam : 48 घंटे में बदलेगा यूपी का मौसम, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

UP Weather Update : उत्तर भारत के राज्यों के मौसम में बड़ा बदलाव आया है। ज्यादातर राज्यों में भयंकर ठंड का एहसास हो रहा है। सुबह और शाम घना कोहरा छा रहा है। इसके साथ ही तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। मौसम विभाग ने 48 घंटे में मौसम बदलने का पूर्वानुमान जारी किया है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं। 

 | 
UP ka Mausam : 48 घंटे में बदलेगा यूपी का मौसम, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट 

HR Breaking News - (Mausam Update)। देश भर का मौसम तेजी से बदल रहा है ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। लगभग सभी राज्यों में जोरदार ठंड पड़ रही है। कई इलाकों में सर्द हवाएं चलने से तापमान में और भी गिरावट आ सकती है। मानसून (Monsoon) का सीजन खत्म हो चुका है लेकिन अभी भी कुछ राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी की है। 


मौसम विभाग (UP Weather) ने अगले 48 घंटे में मौसम बदलने का पूर्वानुमान जारी किया है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार यूपी के ऊपर से गुजर रहा पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ जाएगा। ऐसे में हवा वापस पछुआ हो जाएगी। इससे दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट अगले 48 घंटों में आने का पूर्वानुमान है। यूपी का न्यूनतम तापमान (UP Tempreature) हाल ही में 10 डिग्री के नीचे रह चुका है। हवा में नमी के बढ़ने से यह दो दिनों से 10.5 बना हुआ है। रविवार को भी यही न्यूनतम तापमान रहा।


तापमान में आएगी गिरावट - 

प्रदेश में रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है और दिन में धूप खिलने से ठंड से राहत मिली है। लेकिन तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है। आज तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

 मौसम विभाग (IMD weather) के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हवा में नमी बढ़ी है। इसकी वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट रुक गई है। दोनों ही सामान्य स्थिति से ऊपर बने हुए हैं। मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) के अनुसार अब उत्तर पश्चिमी हवाएं चलेगी। पहाड़ों से होकर आने वाली है हवा की रफ्तार मंगलवार तक बढ़ सकती है। ऐसे में तापमान में और तेजी से गिरावट आएगी। हालांकि 3 डिग्री से ज्यादा नहीं गिरेगा।


पश्चिमी विक्षोभ के कारण सर्दी में हो रही देरी - 


पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सीजन कड़ाके की सर्दी में देर हो रही है। दूसरा कारण प्रदूषण है। इसकी वजह से भी तापमान में गिरावट नहीं हो रही है। अभी भी आम तौर पर मध्य दिसंबर में रहने वाला तापमान नहीं है। यह उससे करीब दो से तीन डिग्री अधिक चल रहा है। शहर में कई सीजन मध्य दिसंबर में कड़ाके की सर्दी शुरू हुई है।


धुंध में छाएगा घना कोहरा - 


मौसम विभाग (Mausam Update) ने अगले कुछ दिन घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। विशेषकर सोमवार की सुबह और देर रात यह बेहद घना रह सकता है। ऐसे में हाइवे समेत अंदरूनी सड़कों पर तड़के और देर रात चलना खतरनाक हो सकता है। ऐसे में वाहनों पर पीली लाइट लगवाएं, रिफलेक्टर्स का प्रयोग करें, कोहरा छाने पर ड्राइविंग न की जाए।