UP Monsoon Update : यूपी में इस दिन दस्तक देगा मॉनसून, IMD ने किया अलर्ट जारी
Monsoon Update : यूपी में पिछले कुछ दिनों से मौसम का हाल बदलता नजर आ रहा है। यूपी में अब आने वाले दिनों में मानसून एंट्री मारने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग (IMD rain alert) ने जानकारी देते हुए बताया है कि यूपी में मानसून इस दिन दस्तक देने वाला है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी के मौसम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं यूपी के मौसम के बारे में पूरी जानकारी।

HR Breaking News - (Monsoon Latest Update)। उत्तर प्रदेश में अब मॉनसून जल्द ही एंट्री मारने वाला है। पिछले कुछ सालों के ट्रेंड और मौसम विभाग की भविष्यवाणी के आधार पर इसकी जानकारी दी गई है।
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के कहर के बीच लोगों को अब मॉनसून (Monsoon Update) की राहत का बेसब्री से इंतजार है। मौसम विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक इस बार मॉनसून के सामान्य समय से थोड़ा पहले या लगभग समान समय पर उत्तर प्रदेश पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है।
इस बार इस दिन होगी मॉनसून की शुरुआत
आमतौर पर यूपी में मॉनसून की शुरुआत 15 जून से 20 जून के बीच होती है और सबसे पहले यह पूर्वी उत्तर प्रदेश जैसे गोरखपुर, बलिया और बनारस (Banaras ka mausam) जैसे इलाकों में प्रवेश करता है। इसके बाद मानसून की वजह से लोगों को गर्मी से काफी ज्यादा राहत मिल रही है।
पिछले साल इस समय गोरखपुर में दी थी मॉनसून ने दस्तक
पिछले साल 2024 में, मॉनसून ने 22 जून को गोरखपुर (Gorakhpur weather update) होते हुए यूपी में दस्तक दे दी थी। इसके अलावा 4-5 दिन में मानसून पूरे यूपी में फैल गया था। जबकि 2023 में यह 26 जून तक पहुंच गया था।
इस बार भी उम्मीद लगाई जा रही है कि मॉनसून (Monsoon Update) 18 से 22 जून के बीच राज्य में पहुंचने की उम्मीद है। दक्षिण-पश्चिम मानसून 2025 की केरल में एंट्री की संभावित तिथि 31 मई तक की बताई गई है। आमतौर पर केरल के बाद 15-20 दिन में यह उत्तर भारत में पहुंचता है।
IMD ने दी जानकारी
इस समय यूपी में अधिकतम तापमान 42-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसकी वजह से आमजन बुरी तरह परेशान कर रहा है। मॉनसून (rain in UP) की आहट की वजह से किसानों को सबसे ज्यादा उम्मीदें लगाई जा रही है। खरीफ की फसल की बुवाई भी पूरी तरह से इसी पर निर्भर करती है।
IMD के एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बार मानसून (Monsoon In UP) सामान्य से थोड़ा बेहतर रह सकता है। अगर बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सिस्टम बन रहता है, तो मॉनसून समय से पहले भी दस्तक दे सकता है।