home page

UP Rain Alert : यूपी के इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD Rain Alert : देश भर में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। कहीं बारिश का दौर चल रहा है तो कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू के थप्पड़ों ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। अब यूपी के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। प्रदेश के इन इलाकों में गरज चमक, बिजली चमकने और आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। 

 | 
UP Rain Alert : यूपी के इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट 

HR Breaking News - (UP Weather Update)। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजजा बदला हुआ है। नए वेदर सिस्टम लागू होने के बाद से ही रूक रूककर बारिश हो रही है। यूपी में शुक्रवार को सुबह तेज आंधी और हल्की बारिश हुई और गर्मी से कुछ राहत मिली है।  प्रदेश (UP Weather Update) में लगातार तेज हवाएं चल रही है आज शनिवार को भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।


 मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के ताजा अपडेट के अनुसार आंधी और गरज के साथ बारिश हो सकती है। प्रदेश में दो दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। लेकिन इस दौरान तापमान में कोई गिरावट नहीं आएगी हालांकि, तापमान में बढ़ौतरी होगी। ऊष्ण लहर की शुरुआत 14 मई से होगी। ऐसे में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार जा सकता है और लू चलने की भी संभावना है। 

प्रदेश में हुई तेज बारिश - 


पूर्वी यूपी (up Mausam Update) के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश हुई और कई ऐसे इलाके रहे जहां एक बूंद नहीं गिरी। करीब दो घंटे तक घने बादल रहे और बीच-बीच बूंदाबांदी होती रही। वहीं, पश्चिम यूपी में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। दोपहर बाद हल्की धूप खिली। बीच-बीच तेज हवाओं ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई है। अधिकतम तापमान (up tempreature) 37.4 से बढ़कर शुक्रवार को 38.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है, लेकिन यह सामान्य से कम था। इसी तरह न्यूनतम पारा 22.6 से बढ़कर 23.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह भी सामान्य से कम है।

60 किमी की स्पीड से चलेगी हवा - 

मौसम विभाग (weather update) ने प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात और हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और साथ-साथ कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे और यहां तक ​कि 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। आईएमडी (IMD Rain Alert) ने तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

14 मई को कैसा रहेगा मौसम - 

इस समय प्रदेश में मौसम कूल बना हुआ है। पिछले दिनों हुई बारिश और तेज हवाएं चलने से गर्मी का एहसास कम हो रहा है। हालांकि, 14 मई के बाद धीरे धीरे फिर गर्मी बढ़ने लगेगी। मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि कुछ दिनों में यूपी के अलग-अलग इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। IMD ने 3 दिन बाद से लू की चेतावनी जारी की है, जिसमें लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है।