UP Weather Alert : यूपी में 72 घंटे के लिए बारिश का अलर्ट जारी, इन 30 जिलों में होगी मूसलाधार बरसात
IMD Weather Alert : उत्तर प्रदेश में जमकर बारिश हो रही है। मानसून में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है। आधे उत्तर प्रदेश के जिलों में बाढ़ का भी खतरा बना हुआ है। कई जिलों में बाढ़ ने हालत भी खराब की है। उत्तर प्रदेश में सामान्य से 9% ज्यादा बारिश हो चुकी है। 500 एमएम के आंकड़े को उत्तर प्रदेश जल्द ही छू लेगा। फिलहाल उत्तर प्रदेश में 491.0 एमएम बारिश हो चुकी है, जबकि आमतौर पर इस दिन तक 449.1 एमएम बारिश होती है।
HR Breaking News (UP Heavy Rain Alert) उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव हो गया है। उत्तर प्रदेश से लगते उत्तराखंड में भी जमकर बारिश हो रही है। इसकी वजह से नदियों में जलस्तर बढ़ गया है। नदियों में जलस्तर बढ़ने से लोगों को बाढ़ के हालात का सामना करना पड़ा है।
रोजाना हो रही बारिश
उत्तर प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून (Monsoon Rain Alert) सक्रिय है, जिसके चलते रोजाना बारिश हो रही है। रोजाना बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग में एक बार फिर से येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभिन्न जिलों में बारिश देखने को मिलेगी।
इन जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अनुमान जारी किया गया है कि अगले 72 घंटे में मुरादाबाद में जमकर बारिश हो सकती है। गुरुवार और शुक्रवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है। जबकि शनिवार को और भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट (Orange alert Rain) जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार रुक रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा और अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। दिन का तापमान 30 डिग्री के नीचे आ जाएगा और रात का तापमान 25 डिग्री से नीचे रहने की संभावना है।
13 से 15 अगस्त तक किन जिलों में होगी बारिश
उत्तर प्रदेश में 13 से 15 अगस्त तक भारी बारिश (heavy rain orange alert) की संभावना है। मौसम विभाग में उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
जिसमें बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, पीलीभीत, बरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, गोंडा, सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज, बस्ती, कुशीनगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों के लिए येलो अलर्ट (yellow alert rain) जारी किया गया है, जिसमें ललितपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, जालौन, बदायूं, संभल, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, सहारनपुर, अंबेडकर नगर, अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, महाराजगंज, रायबरेली, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, कुशीनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ, गाजीपुर, जालौन, संत कबीर नगर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा शामिल है।
नदियों का जलस्तर भी बढ़ेगा
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने चार दिनों तक उत्तराखंड में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। इससे पहाड़ों पर बारिश का कहर होगा और नदियों में पानी आएगा।
जिससे मुरादाबाद और आसपास के इलाकों में नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ (flood alert) का सामना करना पड़ सकता है। उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश होने का मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।
