home page

UP Weather : उत्तर प्रदेश में बढ़ेगा ठंड का प्रकोप, कोल्ड-डे का अलर्ट

Weather Update : इन दिनों उत्तर भारत पूरी तरह ठंड के आगोश में आ चुका है। ऐसे में उत्तर प्रदेश, बिहार व मध्य प्रदेश भी पूरी तरह से शीतलहर की चपेट में आया हुआ है। इस बीच भारत मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लोगों को अभी अलर्ट रहने की सलाह दी है। विभाग के मुताबिक आने वाले 1 सप्तहा तक उत्तर प्रदेश वासियों को ठंड से राहत मिलने के कोई आसार हैं। प्रशासन की ओर से बढ़ती ठंड को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। 

 | 
UP Weather : उत्तर प्रदेश में बढ़ेगा ठंड का प्रकोप, कोल्ड-डे का अलर्ट

HR Breaking News (Weather Update) भारत मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि आज 8 जनवरी को लखनऊ में और ज्यादा शीतलहर चलेंगी। ऐसे में लोग ठंड से ठिठुरते नजर आ सकते हैं। वहीं, प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। वहीं, इस दौरान धूप भी बेहद कम निकलेगी। इस दौरान राजधानी लखनऊ में कोल्ड डे जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है।

जानें आज कितना रहेगा तापमान


मौसम विभाग (IMD Weather Alert) के अनुसार आज 8 जनवरी को राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। वहीं, इस दौरान अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। साथ ही इस दौरान राजधानी में 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को दिन में भी बेहद ज्यादा ठंड का अहसास होता रहेगा। वहीं, इस दौरान आसमान में 24 प्रतिशत तक बादल छाए रह सकते हैं।  

विभाग ने जारी किया अलर्ट


मौसम विभाग (IMD Weather Alert) की ओर से आज उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। ऐसे में विभाग की ओर से आज 8 जनवरी के लिए प्रदेश के 38 जिलों  के अलर्ट भी जारी किया गया है। विभाग ने जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है उनमें संभल, बदायूं, संत रवि दास नगर, गाजीपुर, कुशीनगर, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, कानुपर, बांदा, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, चित्रकूट, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और झांसी शामिल हैं।

यहां हो सकता है कोल्ड डे


मौसम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोल्ड डे (Cold Day Alert) की स्थिति बनने के आसार जताए गए हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया है। इन जिलों में शीतलहर का कहर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने जहां कोल्ड डे की स्थिति बनने के चलते अलर्ट जारी किया है उनमें लखनऊ, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, प्रतापगढ़, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा और बलरामपुर क्षेत्र शामिल हैं।

सप्ताहभर बनी रहेगी ऐसी ही स्थिति
 

मौसम विभाग के मुताबिक लगभर साल दिनों तक उत्तर प्रदेश में ठंड (Cold in UP) का कहर जारी रहने का आसार हैं। वहीं, विभाग का यह भी मानना है कि आने वाले एक हफ्ते तक प्रदेश में शीतलहर के चलते गलन वाली ठंड बढ़ने के आसार हैं। वहीं, इस समय सुबह व शाम प्रदेश में घना कोहरा भी छा सकता है। वहीं, इस दौरान प्रदेश के अधिकतर शहरों में दृश्यता भी 100 से 150 मीटर तक ही रह सकती है। ऐसे में वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने व यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी जा रही है।