hrbreakingnews.com

UP Ka Mausam : उत्तर प्रदेश में आज तेज बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी, 50 की स्पीड से चलेगी आंधी

UP Ka Mausam 24 October 2026 : उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से रुक रुक कर बरसात हो रही है जिसे तापमान में भारी गिरावट आई है। प्रदेश में सुबह और शाम के समय अब हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। वहीं दोपहर में तीखी धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। शुक्रवार को भी मौसम का यही रंग देखने को मिला। सुबह के समय हल्की ठंड महसूस हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। अब एक बार फिर मौसम विभाग ने तेज बारिश के साथ यूपी में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। चलिए खबर में जानते हैं। 
 
UP Ka Mausam : उत्तर प्रदेश में आज तेज बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी, 50 की स्पीड से चलेगी आंधी

HR Beaking News - उत्तर प्रदेश में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। पिछले दिनों हुई अति भारी बारिश के बाद अब ठंड का असर बढ़ने लगा है। लेकिन दोपहर के समय अभी भी गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने राज्य में एक बार फिर बारिश को लेकर नया अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में आज यानी 24 अक्टूबर 2026 को गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। वहीं कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। इससे फसलों को नुकसान होने की संभावना है। आईएमडी ने किसानों को फसलों को नुकसान से बचाने की सलाह दी है।


यूपी में बारिश का येलो अलर्ट जारी - 


मौसम विभाग (Barish kab hogi) के ताजा अपडेट के अनुसार, आज पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में गरज- चमक के साथ झमाझम बरसात होगी। वहीं 28 और 29 अक्टूबर को एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश (UP Rain Alert) के साथ-साथ अन्य कई जगहों पर भी मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ है बरसात होने का अनुमान है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। मौसम विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर को पूर्वी यूपी में येलो अलर्ट जारी किया है। 

नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव - 

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र का प्रभाव उत्तर प्रदेश (UP me barish) में दिखने लगा है। उत्तर पूर्व बांग्लादेश और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर हवा का चक्रवर्ती घिरा बनाए हुआ है जिसकी वजह से आज 24 अक्टूबर को नया पश्चिमी विक्षोभ (New western disturbance) उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। वही आज पश्चिमी यूपी और 28 अक्टूबर से पूर्वी यूपी में बेमौसम बारिश होने की अनुमान है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 


29 अक्टूबर को इन जिलों में होगी भारी बारिश - 


मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश (UP Mausam) के चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया और आस-पास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ झोंकेदार हवाएं और बारिश का अलर्ट है। 


 29 अक्टूबर (29 October ka mausam) को चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, बलिया में मेघ गर्जन और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। वहीं, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, जौनपुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, अमेठी, सुल्तानपुर, महराजगंज, रायबरेली, अयोध्या, अंबेडकर नगर और आसपास के इलाकों में झमाझम बरसात होने का अनुमान है।