home page

UP Weather : मार्च महीने की शुरूआत में ही गर्मी ने दिखाएं अपने तेवर, IMD ने जारी किया उत्तर प्रदेश के मौसम से जुड़ा अपडेट

UP Weather : उत्तर प्रदेश में मार्च की दस्तक के साथ ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तेज धूप और बढ़ते तापमान ने साफ संकेत दे दिए हैं कि सर्दी अब विदा हो चुकी है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा है, जिससे दोपहर के समय लोगों को गर्मी का असर साफ महसूस होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है।
 | 
UP Weather : मार्च महीने की शुरूआत में ही गर्मी ने दिखाएं अपने तेवर, IMD ने जारी किया उत्तर प्रदेश के मौसम से जुड़ा अपडेट

HR Breaking News : (weather updates) मार्च की शुरुआत होते ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। देश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। दोपहर के समय धूप काफी तेज महसूस की जा रही है वहीं सुबह और शाम की हल्की ठंडक भी अब धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है, जिससे साफ संकेत मिल रहा है कि इस बार गर्मी ने समय से पहले ही अपनी मजबूत दस्तक दे दी है और अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में पारा और चढ़ सकता है।


मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट


उत्तर प्रदेश में भी लोग अब गर्मी से परेशान होने लगे है। कई शहरों में पारा 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। बाजारों और दफ्तरों में दोपहर के समय भीड़ कम दिखाई दे रही है। आज फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश (IMD Alert) के कई हिस्सों में करीब 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रूखी पछुआ हवा चली, जिसे देशी भाषा में फगुनहट कहा जाता है।


मौसम विभाग की तरफ से भी उत्तर प्रदेश के मौसम (UP Weather) को लेकर बाद अपडेट जारी किया गया तथा बताया गया है कि आने वाले दिनों में यूपी का मौसम कैसा रहने वाला है। आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के मौसम से जुड़े इस अपडेट के बारे में विस्तार से।


IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मंगलवार से हवा की रफ्तार 35 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। अगले सप्ताह ज्यादातर तापमान में लगभग 3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है, जिससे गर्मी और बढ़ेगी। सोमवार को बांदा और हमीरपुर सबसे गर्म जिले रहे। बांदा में 34 तो हमीरपुर में पारा 34.2 डिग्री तक पहुंच गया। 

मार्च के पहले हफ्ते में ही तपने लगी राजधानी, पारा 32 डिग्री पार


मार्च की शुरुआत के साथ ही यूपी की राजधानी (UP Weather Updates) में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। महीने के पहले ही दिन तेज धूप ने लोगों को यह एहसास करा दिया कि अब सर्दी विदा ले चुकी है। दिन चढ़ते ही चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया और दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम होती नजर आई।


मौसम विभाग का अनुमान (IMD Alert) है कि आने वाले दिनों में पछुआ हवाएं और तेज हो सकती हैं। हालांकि हवाओं के थमते ही गर्मी और तीखी महसूस होगी।


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र (Weather News) के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार अब दिन और रात, दोनों के तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी की संभावना है। उन्होंने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री की बढ़त के साथ 16 डिग्री सेल्सियस रहा।