home page

Sone Chandi ka Rate : एक दिन में 11.94% उछली चांदी, सोना 8100 रुपये महंगा, जानिये लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर से बंपर उछाल देखने को मिला है। बीते कई दिनों से आ रही गिरावट पर अब ब्रेक लग चुका है और सोने-चांदी के दाम सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। आज 2 मार्च को चांदी एक दिन में 11.94%  से ज्यादा महंगी हुई है वहीं सोने की बात करें तो इसमें 8100 रुपये प्रति दस ग्राम से ज्यादा उछाल देखने को मिला है। अगर आप सोने व चांदी के गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो बाजार जाने से पहले आज का ताजा भाव जरूर चेक कर लें।

 | 
Sone Chandi ka Rate : एक दिन में 11.94%  उछली चांदी, सोना 8100 रुपये महंगा, जानिये लेटेस्ट रेट 

HR Breaking News - (Gold-Silver Rate Today)। सोने और चांदी के भाव ने एक बार फिर खरीदारों की नींद उड़ानी शुरू कर दी है। पिछले दिनों आई ऐतिहासिक गिरावट के बाद अब दोनों कीमती धातुओं में बंपर तेजी देखने को मिल है। आज सोमवार 2 मार्च को लंबे समय के बाद सोने व चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। 


सोने और चांदी में इस वजह से अचानक आई तेजी - 


सोने और चांदी में अचानक आई तेजी के पीछे अहम वजह है पश्चिम एशिया में संकट गहराने से निवेशकों में डर का माहौल है निवेशक सभी निवेश विकल्पों से पैसा निकालकर सुरक्षित-संपत्ति की ओर रुख कर रहे हैं। सोने और चांदी (sone chandi ki kimat) को सेफ ऐसट माना जाता है। ऐसे में एक झटके में सोने-चांदी के दाम सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली में चांदी का भाव 3,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचा है, वहीं सोना 1,73,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। 

32,000 रुपये किलो महंगी चांदी - 


अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, सोमवार को चांदी (silver rate) 32,000 रुपये यानी 11.94 प्रतिशत महंगा होकर  3,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है, जो पिछले हफ्ते शुक्रवार को 2,68,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करती नजर आई थी। 

सोने ने भी लगाई लंबी छलांग - 


चांदी के साथ साथ आज 24 कैरेट सोना (Sone  ka rate) 8100 रुपये (4.92 प्रतिशत) उछलकर 1,72,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। पिछले हफ्ते शुक्रवार को सोने का भाव 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था। लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग ने कहा, "सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को तेज उछाल देखा गया, क्योंकि पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण आक्रामक सुरक्षित-निवेश वाली परिसंपत्तियों में खरीदारी शुरू हो गई।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी का रेट - 


अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना (Gold Rate Hike) 116.38 डॉलर या 2.21% महंगा होकर 5,394.28 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंचा है, जबकि चांदी 1.43% बढ़कर 95.19 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। इस बीच, ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब, जॉर्डन, इराक और सीरिया सहित कई पड़ोसी देशों में अमेरिकी सैन्य और रणनीतिक संपत्तियों को निशाना बनाकर जवाबी हमले शुरू किए। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा कि संघर्ष के बढ़ते भौगोलिक दायरे ने क्षेत्रीय स्थिरता, ऊर्जा बुनियादी ढांचे और प्रमुख वैश्विक व्यापार मार्गों में संभावित व्यवधानों के बारे में चिंताएं बढ़ा दी हैं। 

अमेरिकी आंकड़े आने से सोने-चांदी में होगी बड़ी हलचल - 


एलकेपी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी और करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ''आने वाला सप्ताह अमेरिका के लिए आंकड़े सामने आने से सोने और चांदी की कीमतें प्रभावित होगी, जिसमें विनिर्माण और गैर-विनिर्माण पीएमआई, एडीपी गैर-कृषि रोजगार (ADP non-agricultural employment) परिवर्तन और बेरोजगारी आंकड़े शामिल हैं।'' उन्होंने कहा कि आंकड़े जारी होने से कीमतों में और ज्यादा अस्थिरता आ सकती है क्योंकि प्रतिभागी फेडरल रिजर्व की नीतिगत अपेक्षाओं का पुनर्मूल्यांकन कर रहे हैं।