home page

UP Weather : यूपी के 37 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

UP Weather Today : उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों को पूरी तरह से परेशान कर दिया है। सूरज की तपन पूरा दिन अपना प्रकोप दिखा रही है। दिन के समय गर्म हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग (aaj ka mausam) ने अलर्ट जारी किया है कि प्रदेश में आने वाले दिनों में गर्मी और भी बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने गुरुवार को 37 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है, आइए जानते है मौसम का पूरा अपडेट...
 | 
UP Weather : यूपी के 37 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

HR Breaking News - (UP Weather Forecast)। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का सिलसिला जारी है, जिससे लोग अभी से बुरी तरह परेशान हो चुके हैं। प्रचंड गर्मी का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, तेज धूप की तपिश के चलते लोग घरों से निकलने (up temperature today) से कतरा रहे हैं। गर्मी का यह प्रकोप दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है, और आशंका है कि जून-जुलाई के महीने में यह और भी भीषण हो सकता है। इसी के चलते मौसम विभाग (Mausam update) ने प्रदेश के कईं जिलों में आने वाले दिनों में बढते तापमान को लेकर अलर्ट जारी किया हैं -

मौसम विभाग ने जताई बारिश की आशंका -

यह भीषण गर्मी बच्चों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। दोपहर 1 बजे स्कूल से छुट्टी होने के बाद उन्हें तेज धूप में घर जाना पड़ता है, जिससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। छोटे बच्चे इस गर्मी को सहन करने में असमर्थ हैं, और उनकी थकान और बेचैनी साफ दिखाई देती है।


 इस स्थिति से न केवल बच्चे परेशान हैं, बल्कि (up weather update) उनके माता-पिता भी चिंतित हैं। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है, जिससे स्थिति और भी जटिल हो सकती है। 27 अप्रैल से बारिश की उम्मीद है, जो इस गर्मी से राहत दिला सकती है। तब तक, बच्चों को धूप से बचाने और उन्हें हाइड्रेटेड रखने के लिए सावधानी बरतनी होगी।


लू को लेकर जारी किया अलर्ट - 

24 अप्रैल को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी भागों में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान दोनों क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर उष्ण लहर और लू चलने का अनुमान है। मौसम विभाग (weather Update) के अनुसार, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और वाराणसी में लू चलने की संभावना है। 


इसके अलावा, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कन्नौज, कानपुर देहात और कानपुर नगर में भी उष्ण लहर और लू चलने की आशंका व्यक्त की गई है। इस दौरान, प्रदेश के लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। 


40 से 50 डिग्री तक जा सकता है तापमान -

मौसम विभाग (IMD Mausam update) ने आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार लू चलने की संभावना है, जिससे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर जा सकता है। रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और इनके आसपास के क्षेत्रों में लू चलने की आशंका है।


 इसके अलावा, गुरुवार को बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराईच और बांदा में तापमान 40-50℃ के बीच रहने की संभावना है।

48 घंटों में होगी तापमान में बढोत्तरी -

उत्तर प्रदेश (Up Ka Mausam) में गर्मी का प्रकोप जारी है और आने वाले दिनों में तापमान में और भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, मुज़फ़्फ़रनगर, मुरादाबाद और ललितपुर जैसे ज़िलों में ताप सूचकांक 40-50℃ के बीच रह सकता है। 

अगले तीन दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। न्यूनतम तापमान में अगले 48 घंटों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

News Hub