home page

UP Weather : यूपी के 26 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

UP Weather :पिछले कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में प्री मानसून बारिश का दौर चल  रहा है। इससे कई दिनों से तापमान में गिरावट हुई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से अपडेट जारी किया गया है कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश (UP Weather Update) राज्य में मौसम कैसा रहने वाले है। क्या प्रदेश के लोगों को आगे भी गर्मी से राहत मिली रहेगी या फिर एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा और लोगों को बढ़ते तापमान की मार झेलनी पड़ेगी। यह सभी जानकारी लेने के लिए पढ़ें हमारी पूरी खबर।

 | 
UP Weather : यूपी के 26 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

HR Breaking News (UP Weather) उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों से बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, अब बारिश का यह दौर धीरे-धीरे अंत की ओर है।

 

 

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर ताजा वेदर अपडेट (Weather Update) किया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है। 

 


प्री मानसून की बारिश पर आया अपडेट
 

मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आगामी 24 घंटे में प्री मानसून बारिश का यह सिलसिला खत्म हो जाएगा। इसके बाद से आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा।

 

वहीं, बारिश खत्म होने के साथ-साथ तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार आगामी समय में तापमान (Temoerature Rise) में 3 डिग्री सेल्सियस से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। 

 
यूपी में इन दिनो प्री मानसून बारिश दर्ज की जा रही थी। वहीं, अब पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव यूपी में खत्म हो रहा है। इससे प्रदेश के कई जिलों में मौसम (UP Weather) एक बार फिर से शुष्क होने लगा है। साथ ही बादल न छाने के कारण लोगों को तेज धूप का भी सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं सब कारणों के चलते तापमान में भी बढ़त दर्ज की जा रही है। 

विभाग ने जारी किया अलर्ट
 

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश के 26 जिलों में इस दौरान शनिवार यानी आज गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना (UP Weather) जताई है। साथ ही विभाग की ओर से हल्की बारिश (UP Rain) होने का भी बताया गया है। विभाग ने इस दौरान बारिश का अलर्ट (Rain Alert) जारी किया है। 

जानें किन जिलों में जारी किया अलर्ट 
 

मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट (Weather Update) के अनुसार उत्तर प्रदेश के 26 जिलों में  अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से जारी अलर्ट (Rain Alert) में कौशंबीस, बांदा, चित्रकूट, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, फतेहपुर, चंदौली, संत रविदास नगर, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बलिया, देवरिया, सिद्धार्थ नगर, हमीरपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, महोबा, झांसी और ललितपुर जिले शामिल हैं। विभाग की ओर से कहा गया है कि इन जिलों में बिजली गिर सकती है और हल्की बारिश (Rain in UP) भी होने की संभावना है। इसलिए विभाग की ओर से इन जगहों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।  


राजधानी लखनऊ में मौसम का हाल
 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मौसम (UP Weather) की बात करें तो यहां सुबह कुछ जगहों पर बादल छाए रहे थे। वहीं, कल दिनभर आसमान साफ रहा था और लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ा था। वहीं, इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान सामान्य रहा था। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तामपान 39 डिग्री सेल्सियस रहा है।  इसके अलावा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 


आज  39 डिग्री रह सकता है अधिकतम तापमान
 

वहीं, मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक शनिवार यानी आज राजधानी लखनऊ के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं। वहीं, दिनभर अधिकतर जगह पर आसमान साफ ही रहने का अनुमान विभाग की ओर से लगाया गया है। इसी के साथ शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 

प्रयागराज में पारा 42 डिग्री
 

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिले प्रयागराज में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश का प्रयागराज जिला शुक्रवार को सबसे गर्म रहा है। प्रयागराज जिले का यह तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इसी के साथ अगर सबसे कम यानी न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह मेरठ जिले का दर्ज किया गया है। मेरठ का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।