home page

up weather : यूपी के मौसम में 4 जनवरी से होगा बदलाव, जानिए आपने शहर के मौसम का हाल

UP weather update : आपको बता दें कि हाल ही में मौसम विभाग के मुताबिक, यह अनुमान लगाया गया हैं कि यूपी में भीषण कोहरा और प्रचंड ठंड के बीच 4 जनवरी से मौसम में बड़े बदलाव होने के संकेत हैं। मौसम विभाग (weather department)  ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। जानिए नीचें खबर में ताजा अपडे़ट...
 | 

HR Breaking News (नई दिल्ली)। up rain alert : मौसम विभाग (weather department) ने पूर्वी यूपी के जिलों में अगले 72 घंटे के लिए कोल्ड फाग डे घोषित किया है। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश होने के आसार बन रहे हैं। नए वर्ष के पहले दिन ठंड से लोग कांप उठे। बारिश होने के बाद कोहरा से निजात मिलेगी। लेकिन अभी ठंड बढ़ने के असर दिख रहे हैं। पूर्वी यूपी के गोंडा बहराइच सहित अन्य जिलों में आज 4 दिन बाद हल्की धूप निकली है। जिससे लोगों ने राहत की सांस लिया। शाम होते ही गलन और कोहरा का प्रकोप बढ़ने लगा है। अगले 48 घंटे में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। यूपी के अधिकांश जिलों में 5 डिग्री से लेकर 11 डिग्री सेल्सियस तक टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया।

imd today weather update: पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर सहित 23 जिलों में मौसम विभाग (weather department) ने ऑरेंज अलर्ट (orange alert) जारी किया है। कड़ाके की ठंड के साथ चार दिन बाद सोमवार को हल्की धूप निकली है। शाम ढलते ही कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा पड़ने लगा है। कई जगह कोहरा अधिक होने के कारण वाहनों के रफ्तार थम गए। मौसम विभाग ने यूपी के कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। मकर संक्रांति से पहले यूपी में अच्छी बरसात हो सकती है। बारिश होने से फसलों को काफी फायदा पहुंचाने का अनुमान है। अगले तीन दिनों तक यानी 5 जनवरी तक पूर्वी यूपी के गोंडा बहराइच सहित आसपास के जिलों में कोहरा अधिक होने के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है। पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी के कारण अभी ठंड और बढ़ेगी।

पूर्वी यूपी के जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से 11 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। अगले 48 घंटे में तापमान में भारी गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग (weather department) के अनुसार, पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और हल्की बारिश की वजह से मैदानी इलाकों में भी बर्फीली हवाएं चल रही हैं। बारिश होने की वजह से भीषण ठंड के साथ तापमान और गिरने की संभावना है। रविवार की सुबह उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भीषण कोहरा दर्ज किया गया। लखनऊ, बाराबंकी, वाराणसी, बहराइच आदि जिलों में विजिबिलिटी महज 25 मीटर रही है।

IMD fog alert : इन जिलों में तापमान की स्थिति पर एक नजर-

यूपी के गोंडा जिले में आज अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री बहराइच में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री श्रावस्ती में अधिकतम तापमान 19 डिग्री तथा न्यूनतम 8 डिग्री बलरामपुर में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री अयोध्या में अधिकतम तापमान 19 न्यूनतम 8, गोरखपुर में न्यूनतम 8 अधिकतम 18 महाराजगंज में अधिकतम 19 न्यूनतम 7 देवरिया में अधिकतम 19 न्यूनतम 8 सुल्तानपुर में अधिकतम 19 न्यूनतम 8 बस्ती में अधिकतम 19 न्यूनतम 8 अंबेडकर नगर में अधिकतम 19 न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

IMd today weather update: यूपी में घना कोहरा का yellow अलर्ट-

प्रदेश में आज भी इसी तरह का मौसम और कोहरा पड़ने की प्रबल संभावना है। अगले 24 घंटे में मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है। पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद ठंड बढ़ेगी लेकिन कोहरा से राहत मिल सकती है।