UP Weather : यूपी के इन 42 जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने किया ओलों का अलर्ट जारी
HR Breaking News (UP Weather) यूपी में तेज गर्मी के बीच मौसम में अचानक बदलाव आया है। अब उमस भरी गर्मी के बीच ठंडक महसूस की जा रही है। इस दौरान कई जिलों में बादल छाए रहे हैं और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। अब इसी बीच आईएमडी ने पूर्वानुमान(UP Weather Forecast) जारी किया है कि प्रदेश के इन 42 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। खबर में जानिए यूपी के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में विस्तार से-
किन जिलों में होगी ओलावृष्टि
बीते दिनों नोएडा (Noida Ka Mausam), गाजियाबाद, लखनऊ के साथ ही प्रदेश के कई इलाको में बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में यह बदलाव आया है। यूपी में अभी कुछ दिन बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने आज 16 मार्च को यूपी के 42 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश (UP Rain Alert) को लेकर चेतावनी जारी की है। इस दौरान 17 जिलों में ओले गिरने को लेकर अलर्ट किया है।
कैसा रहेगा यूपी का मौसम
मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) का कहना है कि यूपी में आज 16 मार्च को पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार जताए गए हैं। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।आज 16 मार्च को 40 से अधिक जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर अलर्ट (IMD Hail Alert)जारी किया है। इन जिलों में वाराणसी, प्रतापगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, मुरादाबाद, हरदोई, उन्नाव, बरेली, अमेठी, शाहजहांपुर, बिजनौर और शामली समेत 40 से अधिक जिलों का नाम शामिल है।
इसके साथ ही गोरखपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, अंबेडकरनगर और आसपास के जिलों में ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट (Yellow alert for hailstorm) जारी किया है।
अचानक से क्यों बदला यूपी का मौसम
IMD के मुताबिक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय (new western disturbance) होने से हल्की बारिश का दौर शुरू हुआ है, जो दिन तक जारी रह सकता है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। जिसके बाद 17 और 18 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। हालांकि इसके लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 19 मार्च से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव (New western disturbance active) हो सकता है। जिसके प्रभाव से यूपी में फिर बारिश का देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही वज्रपात और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
बीते दिनों कैसा रहा मौसम
बीते दिनों लखनऊ में छिटपुट बारिश हुई है और साथ ही धूलभरी आंधी भी चली। अवध के जिलों में सुबह से बादलों (UP Rain Forecast) की आवाजाही लगी रही और बारिश होने लगी। मौसम में आए इस बदलाव के चलते तापमान में भी गिरावट आई है। बीते दिनों बांदा सबसे गर्म जिला रहा है। यहां का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जिसके बाद उरई में अधिकतम तापमान (Maximum temperature in Orai) 36.8 डिग्री और प्रयागराज में 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इस दौरान सबसे न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर में 15.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है।
