UP Weather Update: यूपी में मानसून पर लगा ब्रेक, मौसम विभाग ने बताया अब इतने दिनों तक सताएगी गर्मी
UP Ka Mausam: देशभर में मौसम का हाल बदलता नजर आ रहा है। यूपी में एक बार फिर से मौसम का हाल बदलता नजर आ रहा है। यूपी में सुस्त पड़ा मानसून अब रफ्तार पकड़नें वाला है। यूपी के कुछ जिलों में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं और बारिश का इंतजार कर रहे हैं। अब लोगों का ये इंतजार खत्म होने वाला है। आइए विस्तार से जानते हैं यूपी के मौसम के बारे में पूरी जानकारी।

HR Breaking News (IMD Rain Alert)। उत्तर प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। हालांकि ऐसा लग रहा है कि मानसून अब धीमा पड़ना शुरू हो गया है। कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है। खबर में जानिये यूपी के मौसम के बारे में पूरी जानकारी।
उत्तर प्रदेश में मानसून (UP Monsoon Update) ने दस्तक दे दी है। यूपी के कई जिलों में रूक रूककर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि उमस और गर्मी से अभी भी लोग को बेहाल कर दिया है। मेरठ में आज गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। जिससे तापमान में गिरावट महसूस हो रही है। वहीं मिर्जापुर में कल रात हल्की बारिश बाद आज दिन तीखी धूप है और उमस भरी गर्मी पड़ रही है।
यूपी (UP Weather) में बादलों की आवाजाही जारी रही है। मेटी में धूप और छांव देखी जा रही है। इसके अलावा रायबरेली में सुबह से बादलों और सूरज के बीच लुकाछुपी का खेल जारी है। उमस से लोग परेशान हो रहे हैं। सुल्तानपुर में आज दोपहर तेज धूप रही है। इसकी वजह से गर्मी में भी तेजी देखी जा रही है। सहारपुर में भी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। इसके अलावा चित्रकूट में देर रात बारिश देखी गई। हालांकि आज तेज धूप निकली हुई है, इसकी वजह से गर्मी में इजाफा देखा जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में मानसून (Monsoon Update) पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। पिछले कुछ दिनों से कई जिलों में हो रही लगातार बारिश की वजह से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। प्रदेश में 29 जून तक बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। यूपी (UP Mausam) के अधिकांश हिस्सों में ठंडी हवाएं और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसकी वजह से तापमान में हल्की गिरावट देखी जा रही है।
इन जिलों में नहीं होगी बरसात-
आज यूपी (UP Weather update) के अयोध्या, देवरिया, बदायूं, ललितपुर, कानपुर, अकबरपुर, अमरोहा, बुलंदशहर, हरदोई, चंदौली, छिबरामऊ, एटा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हाथरस, कन्नौज, महोबा, पीलीभीत, रामपुर, सीतापुर, टूंडला और उन्नाव में मौसम सामान्य रहने वाला है। इन जिलों में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई हे। यहां के लोगों को अभी भी गर्मी और उमस का ही सामना करना पड़ेगा।
जानिये आपके शहर में कितना रहेगा तापमान-
शहर का नाम अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
लखनऊ 36 27
प्रयागराज 32 24
मेरठ 32 24
वाराणसी 33 23
गाजियाबाद 33 23
नोएडा 33 26
मुरादाबाद 37 30
कानपुर 34 25
बरेली 29 26
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में 26 जून से बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। यहां कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। अगले 4 दिनों में मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद है।
यहां पर हल्की बारिश होने की संभावना-
आज यूपी (Up Ka Mausam) के मेरठ, वाराणसी, गाजियाबाद, प्रयागराज, नोएडा, कानपुर, मुरादाबाद, भदोही, हमीरपुर और इटावा में अगले छह दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।
इसके अलावा, बिलासपुर में अगले तीन दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस अवधि दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा, बरेली और लखनऊ में 25 जून से 30 जून तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बस 27 जून के लिए कोई चेतावनी नहीं है।
इसके अलावा अलीगढ़, इटावा, हमीरपुर, मथुरा-वृंदावन और मुजफ्फरनगर में आज से लेकर अगले कुछ दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बस 27 जून को ऑरेंज अलर्ट है। यानी कि यहां लगातार बारिश होने वाली है। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।