UP Mausam Update : होली पर उत्तर प्रदेश समेत इन 5 राज्यों में गरज चमक के साथ होगी बारिश
IMD Weather Update : उत्तर भारत के राज्य में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है जिसकी वजह से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। अब मार्च के महीने में अप्रैल वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। इसी बीच मौसम विभाग ने होली पर उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं कैसा रहेगा मौसम -
HR Breaking News - (UP Weather)। उत्तर भारत के राज्य में सर्दी ने विदाई ले ली है और अब गर्मी ने अपना कहर बरपान शुरू कर दिया है। मार्च की शुरुआत में ही कई राज्यों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा है। मौसम विभाग (Mausam Update) का अनुमान है कि इस बार गर्मी पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है, क्योंकि इसमें समय से पहले दस्तक दी है।
अब मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। रंगों के त्योहार होली पर कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। आईएमडी (IMD Weather) ने पांच राज्यों में तेज हवाओं के साथ हल्की में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाई चलेगी। वही उत्तर और पश्चिम में लगातार तापमान में बढ़ोतरी रिकॉर्ड की जा रही है। होली के मौके पर तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहने काअनुमान है।
इन राज्यों में होगी बरसात -
मौसम विभाग (Weather Update) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और जम्मू कश्मीर लद्दाख में गरज चमक के साथ अलग-अलग स्थान पर बारिश होने की संभावना जताई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश (UP Rain Alert) में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वही मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में जोरदार बारिश होने की असर जताई गई है।
दिल्ली का मौसम
दिल्ली के मौसम (Delhi ka mausam) की बात करें तो आज होली के मौके पर मौसम साफ रहेगा। आज दिनभर तेज धूप खिली रहेगी और तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
यूपी और बिहार का मौसम
आईएमडी (IMD Weather) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। गाजीपुर, देवरिया, गोरखपुर, आजमगढ, मिर्जापुर में बारिश की संभावना है। इसके अलावा मेरठ गौतम बुध नगर, मुरादाबाद, आगरा, बरेली, मथुरा, कानपुर, अलीगढ़, अयोध्या, सहारनपुर और लखनऊ में तापमान तेजी से बढ़ेगा।
मौसम विभाग के अनुसार बिहार (Bihar Weather Update) पटना, जहानाबाद, गया बक्सर, गोपालगंज समेत 10 जिलों में आज तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। बिहार में बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है। राजस्थान में होली पर बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। राजस्थान के बड़े हिस्सों में आज तापमान बढ़ेगा जिससे जोरदार गर्मी का एहसास होगा।
तमिलनाडु में भीषण गर्मी का अलर्ट
मौसम विभाग (Aaj ka mausam) ने तमिलनाडु के लिए भीषण गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार तमिलनाडु में शीत ऋतु ठहर गई थी। वहीं इस बार सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने की आशंका है।
