UP Weather : यूपी में बदला मौसम का मिजाज, IMD ने बताया 12 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम

HR Breaking News - (Weather News)। यूपी में आज भी मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला लग रहा है। अब यूपी में तेजी हवाओं का दौर खत्म होता दिख रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अब यूपी में बादल और कोहरे की कोई संभावना नहीं है और तेज हवा के दौरान तापमान में जो गिरावट दर्ज की गई थी अब वो भी धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो जाएगा। हालांकि तापमान बढ़ने से आने वाले दिनों में प्रदेश (up weather 7 march 2025 ) में गर्मी और बढ़ सकती है। आइए खबर में जानते हैं यूपी का वेदर अपडेट।
यूपी में मौसम का हाल-
मौसम विभाग के अनुसार आज 7 मार्च को भी प्रदेश में साफ मौसम ( UP ka aaj ka mausam ) रहेगा और इसके लिए प्रदेश में कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम एकदम खिला-खिला रहेगा। ठीक इसी तरह 8 और 9 मार्च (UP ka kal ka mausam) को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम (Mausam Ka Taja Update) शुष्क रह सकता है।
मौसम विभाग ने अभी प्रदेश में बारिश और कोहरे को लेकर कोई पूर्वानुमान नहीं जताए हैं और न ही प्रदेश में कोहरे और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 10, 11 और 12 मार्च (UP weather update 7 march) को भी प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है।
कब तक प्रदेश में साफ बना रहेगा मौसम-
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम (mausam Ki khabar, 7 march 2025) साफ रहने वाला है। पिछले दो तीन दिन में तेज हवाओं के चलते हल्की ठंड आ गई थी, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार अब आने वाले दिनों में तेज हवा चलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
आईएमडी (IMD Weather Update) का कहना है कि प्रदेश में 12 मार्च तक मौसम (UP weather Forecast 7 march) एकदम साफ रहने वाला है और इस दौरान तेज चमकदार धूप खिलेगी ओर इसके साथ ही होली तक तापमान में फिर से बढ़ौतरी होने की संभवना जताई जा र ही है। अब फिलहाल हवाओं के बंद होने से प्रदेश में दिन के समय तेज धूप निकलने से अच्छी खासी गर्मी पड़ रही है।
न्यूनतम तापमान में गिरावट -
इसके साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान (Up ka temprature) में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार नाजीबाबाद में सबसे कम तापमान दर्ज किया है, जो 9.3℃ है, इसके साथ ही फुर्सत गंज में 9.6℃, मुजफ्फरनगर में 9.9℃, बुलंदशहर में 10℃, बहराइच में 10℃, प्रयागराज में 10.2℃ और शाहजहांपुर में 10.6℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
यूपी की राजधानी लखनऊ में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी लखनऊ (Lucknow Weather Updates) में न्यूनतम तापमान 10℃ और 27.2℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। इसके साथ ही अलीगढ़ में 28℃, आगरा ताज में 30.6℃, झांसी में 31.7℃, लखीमपुर खीरी में 30℃ अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।