UP Weather : यूपी में अगले 48 घंटों बाद बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट
HR Breaking News (UP Weather) यूपी में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी यहां पर सुबह बारिश देखने को मिल रही है तो वहीं, दिन में अच्छी खासी धूप खिल रही है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में कुछ इलाको में हल्की बारिश (UP weather Updates) रिकॉर्ड की गई है। अब अगले 48 घंटो में प्रदेश में मौसम में एक बार फिर बदलाव का पूर्वानुमान जारी किया है। खबर में जानिए यूपी के मौसम के बारे में-
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
बता दें कि यूपी में पहला वेस्टर्न डिस्टरबेंस (Western Disturbance in UP) 26 मार्च से और दूसरा 29 मार्च से एक्टिव हो सकता है, जिसका असर यूपी के मौसम पर भी देखने को मिलने वाला है। इस वजह से राज्य में तेज हवाओं के साथ ही बारिश के आसार है। अभी तो प्रदेश में दो दिन मौसम शुष्क रह सकता है। आज और कल प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना हैं। इस दौरान कहीं-कहीं बादलों (UP Rain Alert) की आवाजाही लगी रह सकती है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि 26 मार्च को पश्चिमी यूपी में बादलों की आवाजाही के साथ ही बारिश के आसार है। इसके साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना हैं। हालांकि इस अवधि में पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
अगले 5 दिनों कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम
यूपी में 27 मार्च को भी बारिश (Rain Alert In UP) के आसार है। इस दौरान पश्चिमी हिस्से में मौसम साफ रहने की संभावना है, वहीं पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश के आसार है। 28 मार्च को पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना और पश्चिमी के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार है। उसके बाद 29 मार्च को यूपी के दोनों हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
कैसा रहेगा यूपी का तापमान
यूपी में जो मौसम (UP Ka Mausam) में बदलाव आ रहा है, उसके चलते तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अगले 4 दिनों में मौसम यूपी के कुछ इलाको में अधिकतम तापमान में 5-8 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है। वहीं पश्चिमी हिस्से में शुरुआती 24 घंटे में 3-5 डिग्री पारा नीचे आ सकता है। न्यूनतम तापमान (UP Minimum Temprature) में अगले चार दिनों में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जिसके बाद मौसम में कोई बड़े बदलाव के आसार नहीं है।
