UP Weather : यूपी में बदलेगा मौसम, होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
HR Breaking News (UP Weather) बीते कुछ दिनों से यूपी में गर्मी के तीखे तेवर ने लोगों को पसीने छुड़ा दिए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अब प्रदेश में बारिश और धूप का मिला-जुला असर देखने को मिलने वाला है। हालांकि इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि यूपी का मौसम (UP Weather Today) कैसा रहने वाला है।
किस जिले में रही सबसे ज्यादा गर्माहट
यूपी के बुंदेलखंड इलाके में गर्मी (Heat in Bundelkhand region) ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अभी प्रदेश के बांदा जिला सबसे गर्म रहा है, यहां पर पारा 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। झांसी और उरई जैसे जिलों में भी पारा 38 डिग्री के पार पहुंच गया है। बांदा में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि, पश्चिमी जिलों और तराई इलाको में हल्की धुंध (Light fog in Tera) का असर बना हुआ है।
कब एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव हो रहा है, जिसका सीधा प्रभाव 15 और 16 मार्च को उत्तर प्रदेश के मौसम पर दिखाई दे सकता है। लखनऊ के साथ ही प्रदेश के लगभग 25 जिलों में काले बादलों की आवाजाही शुरू होगी, जिससे तापमान (UP Ka Temprature) में गिरावट के साथ ही तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है।
आगामी दो दिनों कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि प्रदेश में आगामी दो दिनों में बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना हैं। मौसम के इस यू-टर्न से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट के आसार जताए हैं। पूर्वांचल और तराई इलाको में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
लखनऊ में मौसम का हाल
लखनऊ के मौसम (Lucknow weather) की बात करें तो आज यहां पारा 35 डिग्री के आसपास रह सकता है। हालांकि, यह तपिश ज्यादा वक्त तक नहीं रहने वाली है। अगले 24 घंटों के भीतर ही बादलों के आवागमन को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। 16 और 17 मार्च को लखनऊ में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी से निजात मिल सकती है।
किन जिलों में रहेगा गर्मी का असर
यूपी में बारिश के अलर्ट (Rain alert in UP) के बाद भी आज 14 मार्च को अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, बहराइच और मेरठ जैसे जिलों में धूप का असर बना रहने वाला है और इन शहरों में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। तराई के कुछ इलाको में शनिवार को भी बादलों की आवाजाही लगी रह सकती है।, लेकिन कल मौसम का अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा।
