home page

UP weather : यूपी में बदलेगा मौसम, आंधी-तूफान, बिजली गिरने के साथ बारिश का अलर्ट

IMD  Weather Update : उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने वाला है। इस समय प्रदेश में भयंकर गर्मी पड़ रही है और कई जगहों पर तो लू की भी स्थिति बनी हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक खुशखबरी दी है। IMD ने यूपी में कई जगहों पर आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईये जानते हैं - 
 | 
UP weather : यूपी में बदलेगा मौसम, आंधी-तूफान, बिजली गिरने के साथ बारिश का अलर्ट

HR Breaking News - (Up Weather Update)। उत्तर प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कई जगहों पर बारिश हुई है। जिसकी वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने आगमी मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। 


IMD के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलने, वज्रपात और बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लूच चलने की चेतावनी जारी की गई है। 

46 डिग्री के पार पहुंचा तापमान - 

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश (up mausam) के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी पड़ी है। बांदा जिले में पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जो सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा है। बांदा के अलावा कानपुर, झांसी, वाराणसी, प्रयागराज व हमीरपुर जिले में भी अधिकतम पर 45 डिग्री सेल्सियस से उपर रहा है। वहीं, कुछ इलाकों में शुक्रवार को भी गरज, बिजली कड़कड़ाहट के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई है। 

यूपी के इन जिलों में चलेगी लू - 

मौसम विभाग ने यूपी (Up Weather) के 22 से अधिक जिलों में हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में मौसम विभाग (weather Update) ने लू चलने का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर में बिजली गिरने की संभावना है. देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर में तेज हवाएं भी चलेंगी।

लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम - 

लखनऊ में कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। दोपहर बाद कई जगहों पर बादल छाए रहे। लखनऊ में अधिकतम तापमान (Lucknow Tempreature) 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
मौसम विभाग (Weather update) के मुातबिक  शनिवार को लखनऊ में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। आज दिन में आसमान साफ रहेगा, तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ौतरी हो सकती है। आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 

बांदा जिला रहा सबसे गर्म - 

उत्तर प्रदेश (Up Tempreature) में शुक्रवार को  बांदा जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा है, जहां पर अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, सबसे कम तापमान मुरादाबाद जिले में 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। 

News Hub