Weather Alert : अगले 48 घंटे होगी तेज बारिश, 5 राज्यों में होगी झमाझम
Weather Alert : मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में देश के कई हिस्सों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान भारी वर्षा के साथ तेज हवाओं और ओलावृष्टि की भी संभावना है। जिसके चलते लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की गई है...ऐसे में आप भी जान लें कि आपके शहर के मौसम का हाल कैसा रहने वाला हैं-
HR Breaking News, Digital Desk- (Weather Update) देश में मौसम का मिजाज लगातार बदलता दिख रहा है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि शीतलहर कब चलेगी और बारिश कब होगी। इसी बीच मौसम विभाग ने एक और अलर्ट जारी किया है। आईएमडी (IMD) के अनुसार, अगले 48 घंटे में पांच राज्यों में फिर से भारी बारिश होने की संभावना है।
इस भारी बारिश के असर से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है, जिससे कड़ाके की ठंड और बढ़ सकती है। पूर्वी भारत में भी मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की गई है। आइए जानते हैं कि कल देश के अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहने वाला है।
पांच राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट-
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में देश के 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल हैं। 27 और 28 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में मध्यम से भारी बारिश-बर्फबारी, ओलावृष्टि, बिजली गिरने और 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं की संभावना है। इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 24 और 25 जनवरी को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है, जबकि केरल और माहे में 26 जनवरी को बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
उत्तर भारत के 13 जिलों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट-
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, रामपुर, बिजनौर, रायबरेली, आगरा, मथुरा और अलीगढ़ में सुबह के समय शीतलहर लोगों को काफी परेशान कर सकती है। इसके अलावा हरियाणा (haryana ka mausam) के गुरुग्राम और सोनीपत में भी कड़ाके की ठंड (Severe cold in Sonipat) रहेगी। पंजाब के अमृतसर, जालंधर, बठिंडा, पटियाला, होशियारपुर और मोहाली में 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ ठंड का असर महसूस होगा।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल-
मौसम विभाग के अलर्ट ने दिल्लीवासियों (delhi weather update) की चिंता बढ़ा दी है। आईएमडी के अनुसार, 27 जनवरी को राजधानी में फिर से बारिश की संभावना है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। वहीं, 25 जनवरी को सुबह का तापमान और गिरने की संभावना है, साथ ही 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। उस दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
यूपी में कैसा रहेगा मौसम-
मौसम विभाग के अनुसार, 27 और 28 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में बारिश (up ka mausam) और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है, उनमें मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, मुरादाबाद, अमरोहा, कानपुर, लखनऊ और पीलीभीत शामिल हैं। वहीं, 25 जनवरी को लखनऊ का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम-
बिहार (Bihar ka mausam) में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में बदलाव आ सकता है। पटना के आसपास के जिलों सारण, बक्सर, भोजपुर, जहानाबाद, गया, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में बादल छाए रहेंगे। वहीं, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया और कटिहार में सुबह के समय घना कोहरा लोगों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। इसके अलावा खगड़िया, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में भी सुबह के समय शीतलहर महसूस होगी। पटना में कल अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम-
आईएमडी के अनुसार (IMD Weather Forecast), उत्तराखंड में 27 और 28 जनवरी को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात भी हो सकता है। इस बारिश के चलते तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, मसूरी, पिथौरागढ़ और पौड़ी गढ़वाल में बारिश की सबसे अधिक संभावना है। नैनीताल (nanitaal weather) में कल अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम-
मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pardesh Weather Update) में 27 और 28 जनवरी को भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। शिमला, मनाली, चंबा, कुल्लू और कांगड़ा जिलों में बारिश होने का अनुमान है। मनाली में कल अधिकतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम -12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
शहर - अधिकतम तापमान (25 जनवरी) - न्यूनतम तापमान (25 जनवरी)
दिल्ली - 17°C - 04°C
मुंबई - 28°C - 23°C
कोलकाता - 27°C - 17°C
चेन्नई - 28°C - 26°C
लखनऊ - 22°C - 08°C
पटना - 24°C - 13°C
रांची - 24°C - 12°C
भोपाल - 23°C - 13°C
जयपुर - 17°C - 06°C
शिमला - 14°C - 01°C
नैनीताल - 16°C - 07°C
जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम-
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर (jammu kashmir weather update) में 27 जनवरी से अगले 48 घंटे तक लगातार बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। जम्मू, श्रीनगर, गुलमर्ग, पुंछ और रियासी जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। श्रीनगर में कल अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम -7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम-
राजस्थान (Rajasthan ka mausam) में 25 जनवरी को मौसम सामान्य रहने का अनुमान है और दिन में धूप खिली रहेगी। हालांकि, अगले 48 घंटे में जयपुर, सीकर, उदयपुर, अजमेर, जोधपुर, भरतपुर, बीकानेर और बाड़मेर में हल्की बारिश या बदलते मौसम की संभावना है। जयपुर में कल अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम-
मध्य प्रदेश (MP Weather Update) में 25 जनवरी को मौसम सामान्य रहने की संभावना है। भोपाल, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में सुबह के समय ठंडी हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट भी महसूस होगी। भोपाल में कल अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
