home page

Weather Alert : मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी, 9 राज्यों में आंधी के साथ होगी बारिश

IMD Weather Alert : देश में इन दिनों लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कुछ प्रदेशों में जहां बढ़ते तापमान में लोगों की चिंता बढ़ा रखी है। वहीं, कई इलाकों में बारिश (barish ka alert) से भी जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि आज देश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, जिसके चलते विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। 

 | 
Weather Alert : मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी, 9 राज्यों में आंधी के साथ होगी बारिश 

HR Breaking News (Weather Alert Update) भारत मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार दिल्ली, एनसीआर और देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग की ओर से नौ राज्यों में आंधी तूफान (Storm) व बारिश (rain alert) की संभावना के चलते अलर्ट जारी किया है। ऐसे में तापमान में भी कटौती देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।


जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल 


आईएमडी (IMD Weather Alert) की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं, इस बीच तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मार्च महीने में ही दिल्लीवासियों को अप्रैल जैसी गर्मी सता सकती है। 


जानें आज उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 


आईएमडी की ओर से जारी वेदर अपडेट (IMD Weather Update) के अनुसार आज उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, आज प्रदेश में सुबह के समय कोहरा पड़ना भी बंद हो चुका है। मौसम विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार आज 6 मार्च को उत्तर प्रदेश के आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, प्रयागराज, देवरिया, अलीगढ़, हाथरस, गोरखपुर और फतेहपुर जैसे क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।


 
जानें बिहार में कैसा रहेगा मौसम 


आज बिहार में दिनभर काले बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, इस दौरान बारिश (rain alert) होने की संभावना काफी कम बनी हुई है। हालांकि मौसम विभाग का यह भी अंदाजा है कि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इसी के साथ मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान लगाया है कि 11 मार्च को बिहार के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस दिन कटिहार, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया क्षेत्र में बारिश हो सकती है। 


जानें उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम 


मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार पहाड़ी क्षेत्र में एक बार मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 8 मार्च से 11 मार्च तक उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई है और अलर्ट (alert weather Update) भी जारी किया गया है। हालांकि आज 6 मार्च को उत्तराखंड के किसी भी क्षेत्र में बारिश होने की कोई संभावना नहीं बनी हुई है। आईएमडी के वेदर अपडेट के अनुसार आज 6 मार्च को रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, नैनीताल और उत्तरकाशी में बादल छाए रह सकते हैं। 


जानें राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम 


मौसम विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार राजस्थान (Rajasthan Ka Mausam) के अधिकतर क्षेत्रों में आज मौसम साफ और शुष्क रहने वाला हैं। हालांकि विभाग ने एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के भी संकेत दिए हैं। ऐसे में पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। वहीं, जयपुर और कोटा संभाग में इस दौरान मौसम साफ रहने की विभाग ने संभावना जताई है, जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।