home page

Weather Alert : प्रदेश में 24 से 48 घंटे बारिश का अनुमान, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Alert : बिहार में पिछले कई दिनों से मौसम लगातार करवट ले रहा है। बीते कई दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि आगामी समय में प्रदेश में मौसम कैसा रहने वाला है। 

 | 
Weather Alert : प्रदेश में 24 से 48 घंटे बारिश का अनुमान, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

HR Breaking News (weather alert Bihar) भारत मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार वर्तमान में बिहार में तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। ऐसे में विभाग का मानना है कि मार्च महीने में ही लोगों को हीट वेव का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, बढ़ते तापमान से अभी राहत मिलने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।  

 

 

मार्च महीने की शुरुआत में ही बिहार में तापमान (temp) में तगड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। ऐसे में अभी से ही लोगों को तेज धूप व गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों में ही लोगों को मई-जून महीने जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। दोपहर के समय लोगों का हर से निकलना मुश्किल होने लगा है। 

वहीं, इस बीच भारत मौसम विभाग (India Weather Department) की ओर से पूर्वानुमान लगाया गया है कि आगामी 24 घंटे में प्रदेश के तापमान में और अधिक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इस दौरान प्रदेश का तापमान 1-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। साथ ही इस दौरान करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं भी चलने की संभावना है। ऐसे में मार्च में ही लोगों को हीटवेव का सामना करना पड़ सकता है। 


कैसा रहा है तापमान


मौसम विभाग (weather alert) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते 24 घंटे में प्रदेश में तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा है।  वहीं, राजधानी पटना में इस दौरन अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। ऐसे में यह तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, यहां पर न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा है। यह न्यूनतम तापमान सामान्य से  5.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 में प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। 

सक्रिय होगा नया विक्षोभ


भारत मौसम विभाग (India Weather Department Forecast) की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार वर्तमान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। ऐसे में एक बार फिर से मौसम बदल सकता है। इस पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही बारिश होने की भी संभावना है। वहीं, इस दौरान बंगाल की खाड़ी और मन्नार की खाड़ी के आस-पास एक नया सिस्टम बन रहा है, जिससे मौसम बदलने के आसार हैं। इसका असर बिहार के मौसम पर भी देखने को मिलेगा। 

10-11 मार्च को होगी बारिश 


पटना मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 10 व 11 मार्च को प्रदेश में मौसम पूरी तरह से करवट ले सकता है। विभाग का अंदाजा है कि 10 मार्च को प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। साथ ही इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं भी चलने के आसार हैं। विभाग का मानना है कि इस दौरान अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सुपौल, पूर्णिया और कटिहार में बारिश हो सकती है। वहीं, 11 मार्च के मौसम की बात करें तो इस दिन विभाग ने शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में बारिश होने की चेतावनी जारी की है।