home page

Car Care tips : सालों साल नई रहेगी आपकी गाड़ी, जरूर कर लें यह 10 काम

Auto News Hindi : कई लोग एक ही गाड़ी को लंबे समय तक संभाल कर रखते हैं और उन्हें समय-समय पर गाड़ी बदलने की जरूरत नहीं होती। गाड़ी से जुड़ी कई ऐसी बाते होती है जिनका ध्यान न रखने पर गाड़ी की चमक और उसकी परफॉर्मेंस पर काफी ज्यादा असर पड़ जाता है। आइए खबर में जानते हैं उन टिप्स के बारे में जिन्हें बनाने के बाद सालों साल तक आपकी गाड़ी नई की तरह रहेगी।
 | 
Car Care tips : सालों साल नई रहेगी आपकी गाड़ी, जरूर कर लें यह 10 काम

HR Breaking News : (Car Care Tips In Hindi) गाड़ी चलाना तो ज्यादातर लोगों को आता है लेकिन उसकी केयर करने के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होती है। अगर समय पर गाड़ी की सही देखभाल न की जाए तो उसकी हालत बिगड़ जाती है और हमें काफी ज्यादा नुकसान झेलना पड़ सकता है।


ज्यादातर लोग सिर्फ गाड़ी चलाने पर ध्यान देते हैं और उसकी ठीक तरह से देखभाल करना भूल जाते हैं। धीरे-धीरे धूल, गंदगी, गलत ड्राइविंग आदतें, समय पर सफाई न करना और जरूरी बातों को नजरअंदाज करना गाड़ी को खराब कर देती है। ऐसे में यदि आपने हाल ही में ड्राइविंग सीखी है या नई कार खरीदी है, तो आइए जानते हैं ऐसे टिप्स के बारे में जिन्हे अपनाने से आपकी कार लंबे समय तक नई जैसी बनी रहेगी और उसकी उम्र भी बढ़ेगी।


गाड़ी को सही रखने के लिए रखें इन बातों का ध्यान-


कार को अच्छी तरह से धोते रहें 


कार को साफ रखना उसकी देखभाल का सबसे आसान तरीका है। सड़क की धूल, मिट्टी, कीचड़ और प्रदूषण धीरे-धीरे कार के पेंट को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि अपनी कार को कम से कम हफ्ते में एक बार जरूर धोएं। हाथ से कार धोना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है क्योंकि इससे पेंट पर खरोंच पड़ने की संभावना कम रहती है। 


माइक्रोफाइबर कपड़े का उपयोग


गाड़ी को धाते वक्त साधारण कपड़ा यूज करने से पेंट पर छोटे-छोटे निशान पड़ सकते हैं। ऐसे में हमेशा माइक्रोफाइबर कपड़े का उपयोग करना चाहिए ताकि सफाई भी हो और कार पर कोई निशान भी ना पड़े।


कार पर वैक्स लगाना भी जरूरी


 कार के पेंट को सुरक्षित रखने के लिए वैक्स काफी मददगार होता है। यह पेंट की सतह पर एक सुरक्षात्मक परत बना देता है, जो तेज धूप, धूल-मिट्टी और पानी के असर से बचाव करती है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी गाड़ी लंबे समय तक नई जैसी चमकती रहे, तो लगभग हर छह महीने में एक बार वैक्स जरूर करवाएं।


वाहन को छाया में खड़ा करें 


अगर कार लंबे समय तक सीधे धूप में खड़ी रहती है, तो उसका रंग धीरे-धीरे हल्का पड़ सकता है और अंदर का इंटीरियर भी खराब होने लगता है। इसलिए बेहतर है कि गाड़ी को हमेशा गैरेज, पार्किंग शेड या किसी ऐसी जगह पर पार्क करें जहां सीधी धूप न पड़ती हो।


पेड़ों के नीचे पार्किंग करने से बचें 


कई लोग छाया के लिए पेड़ों के नीचे गाड़ी खड़ी कर देते हैं, लेकिन यह कार के लिए सही नहीं माना जाता। पेड़ों से गिरने वाला चिपचिपा रस, सूखे पत्ते और पक्षियों की बीट कार के पेंट को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसी वजह से कोशिश करें कि गाड़ी को सीधे पेड़ों के नीचे खड़ा न करें।

कार का इंटीरियर क्लीन रखें


सिर्फ कार के बाहर का हिस्सा चमकदार होना ही काफी नहीं है, अंदर का केबिन भी साफ होना चाहिए। अगर कार के अंदर धूल, मिट्टी या कचरा जमा हो जाता है तो न सिर्फ कार गंदी दिखती है बल्कि उसमें स्मैल भी आने लगती है। इसलिए समय-समय पर कार के अंदर वैक्यूम क्लीनिंग करें और डैशबोर्ड, मैट्स व सीटों की अच्छी तरह सफाई करते रहें।


कार के अंदर न खाए खाना  


कार में खाना खाने से सीटों और फर्श पर दाग लग सकते हैं। कई बार खाने के छोटे टुकड़े नीचे गिर जाते हैं, जिससे बदबू आने लगती है और कीड़े-मकोड़े भी आ सकते हैं। इसलिए बेहतर है कि कार के अंदर खाने-पीने से बचा जाए और उसे साफ-सुथरा रखा जाए।


सीट कवर का इस्तेमाल करें 


कार की सीटों पर कवर जरूर लगवा लेना चाहिए क्योकि कार की सीटें रोजाना इस्तेमाल से जल्दी घिस सकती हैं। धूप, पसीना और धूल सीट के कपड़े या लेदर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। सीटों पर कवर लगवाने से कार का इंटीरियर भी लंबे समय तक नया और आकर्षक बना रहता है।


स्मूद और संतुलित ड्राइविंग करें 


नई ड्राइविंग सीखने वाले लोग अक्सर अचानक ब्रेक लगाते हैं या तेज एक्सीलेरेशन कर देते हैं। इससे इंजन, टायर और ब्रेक सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इसलिए हमेशा आराम से और स्मूथ तरीके से गाड़ी चलाएं, इससे कार के पार्ट्स लंबे समय तक सही रहते है।


विंडशील्ड और खिड़कियों को साफ रखें 


सेफ ड्राइविंग के लिए शीशे साफ रखना बेहद जरूरी होते हैं। अगर विंडशील्ड या खिड़कियों पर धूल, धब्बे या पानी के निशान हों तो सड़क अच्छी तरह से दिखाई नहीं देती। इसलिए समय-समय पर कार की विंडशील्ड और सभी शीशों को साफ करते रहें, ताकि ड्राइविंग के दौरान आपको देखने में कोई परेशानी ना हो।