Weather Alert : इन राज्यों में तेजी आंधी के साथ बारिश का मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
Weather Alert : कई दिनों से देश के अधिकतर हिस्सों में मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। देश में इस बार वैसे भी मानसून के पहले आने की भविष्यवाणी (Weather prediction) की गई है। 16 वर्षों में यह पहली बार होगा जब मानसून इतनी जल्दी देश में दस्तक दे देगा। कल दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत देश के कई हिस्सों में तेज आंधी व बारिश दर्ज की गई है।

HR Breaking News (Weather Report) देश में मानसून (Monsoon) ने इस बार मई महीने में ही दस्तक दे दी है। केरल राज्य में मानसून की बारिश शुरू हो गई है। इसी के साथ देश के अन्य हिस्सों में भी प्री मानसून (Pre Mansoon) गतिविधियां जोरों पर हैं।
देश के अधिकतर हिस्सों में बारिश, आंधी व तूफान जैसी गतिविधियां हो रही हैं। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से एक बार फिर से वेदर अपडेट (Weather Update) जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि आगामी समय में देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम कैसा रहने वाला है।
मानसून ने दी दस्तक
देश के अधिकतर हिस्सों में मौसम के अलग-अलग ढंग हैं। इस बार 16 साल बाद केरल में मानसून (Monsoon) ने मई महीने में ही दस्तक दे दी है। वहीं, देश के कई शहर व राज्य ऐसे भी हैं जहां तापमान अभी भी जोरों पर हैं। राजस्थान में इन दिनों भी लोगों को भयंकर गर्मी (Summer in India) का सामना करना पड़ रहा है।
इस बीच भारतीय मौसम विभाग की ओर से दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया गया है। मौसम विभाग ने यह अलर्ट बारिश (Rain Alert) के लिए जारी किया है। इसी के साथ मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखंड के लिए भी चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार इन राज्यों में तेज व तूफान (Storm) भरी हवाएं चल सकती हैं और बिजली भी गिर सकती है।
राज्सथान में पारा 47 डिग्री सेल्सियस
केरल राज्य में मानसून (Weather Report) ने अपनी दस्तक दे दही है। इस बीच देश के बाकी शहरों में मौसम की बात करें तो राजस्थान में तापमान के बढ़ते स्तर ने अपनी हदें पार कर दी हैं। राजस्थान के बाड़मेर व बीकानेर क्षेत्र में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
ऐसे में कहा जा सकता है कि एक ओर जहां देश के कई शहरों में जहां भयंकर बारिश हो रही है। दूसरी ओर देश में कई शहर ऐसे भी हैं जहां बढ़ते तापमान ने लोगों को परेशानी में डाल रखा है। ऐसे में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के विभिन्न मिजाज हैं।
वहीं, भारतीय मौसम विभाग की ओर से जो वेदर रिर्पोट जारी की गई है, उसके अनुसार वर्तमान में देश के अधिकतर हिस्सों में बारिश दर्ज हो रही है। हालांकि कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं जहां अभी भी गर्मी का सितम जारी है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग ने वेदर अपडेट जारी कर बताया है कि आज रविवार यानी 25 मई को देश में मौसम कैसा रहने वाला है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज आपके शरह में आज मौसम कैसा रहने वाला है तो इसके लिए पढ़िए हमारी पूरी खबर।
दिल्ली व एनसीआर में रेड अलर्ट जारी
देश की राजधानी दिल्ली व एनसीआर में कल शाम से ही मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। कल शाम को दिल्ली में तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग की ओर से वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि आज रविवार को राजधानी दिल्ली व एनसीआर में मौसम कैसा रहने वाला है।
दिल्ली में नागरिकों को गर्मी से राहत मिली हुई है। आज सुबह की शुरुआत ही दिल्ली में बारिश के साथ हुई है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग की ओर से दिल्ली व एनसीआर के लिए मौसम को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आज दिल्ली व एनसीआर में दिनभर बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं पर बारिश भी हो सकती है।
जानें उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज
भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश में मौसम कैसा रहने वाला है। विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में अलग-अलग मौसम की परिस्थितियां देखने को मिलेंगी। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार यानी 25 मई को उत्तर प्रदेश के 42 जिलों में गरज व चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
इसी के साथ उत्तर प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी क्षेत्रों में तेज धूलभरी आंधी चलने के भी आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग की ओर से इस दौरान येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी के साथ लोगों को सचेत रहने को भी विभाग की ओर से कहा गया है।
बिहार में येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी
भारीतय मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के 38 जिलों में मौसम के अलग मिजाज देखने को मिलेंगे। विभाग की ओर से पश्चिम व पूर्वी चंपारण समेत बिहार के 12 जिलों के मध्यनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान यहां पर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चल सकती है।
साथ ही इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना बनी हुई है। वहीं, बिहार की राजधानी पटना समेत अन्य 26 जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और बारिश हो सकती है। यहां के लिए विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।
झारखंड में आज आंधी व बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विभाग की ओर से झारखंड में आज दिनभर मौसम के मिजाज बदलते रहने वाले हैं। आज दोपहर बाद से ही राज्य में बारिश व आंधी आने की संभावना है। रांची मौसम केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने दवाब की वजह से प्रदेश में 29 मई तक बारिश हो सकती है। साथ ही इस दौरान बिजली चमकने व तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है।
हिमाचल में मौसन बढ़ाएगा मुसीबत
भारतीय मौसम विभाग ने वेदर अपडेट कर जानकारी दी है कि हिमाचल प्रदेश के 9 जिलों में 25 व 26 मई यानी आज व कल बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। विभाग की ओर से उना, हमीरपुर व बिलासपुर के अलावा अन्य सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस दौरान पहाड़ों में सफर करने वालों को इस दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।