hrbreakingnews.com

21 नवंबर का मौसम : चक्रवात अकवान से बिगड़ेगा मौसम, 12 राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD का अलर्ट

weather update 21 november : देश के कई हिस्सों में मौसम करवट ले रहा है। कई राज्यों में जहां ठंड और घने कोहरे का प्रभाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि आगामी दिनों में कहीं भारी बारिश और तेज आंधी लोगों की परेशानी का कारण बन सकती है। इस दौरान 12 राज्यों में भारी बारिश (weather update 20 november) की संभावना है। खबर में जानिए मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में-
 
 चक्रवात अकवान से बिगड़ेगा मौसम, 12 राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD का अलर्ट

HR Breaking News (IMD Weather Alert) अब एक बार फिर देशभर में चक्रवात अकवान दस्तक देने वाला है, जिसके चलते मौसम एक बार फिर बदल सकता है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने 12 राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग (IMD Weather Alert) का कहना है कि आगामी दिनों में अभी देश के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। खबर में जानिए मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में-

किन राज्यों में जमकर बरसेंगे मेघा 


मौसम विभाग का कहना है कि आज 20 नवंबर को बिहार, झारखंड, ओडिशा के साथ ही 12 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ हिस्सों में हवा की रफ्तार (Weather Forecast 20 November 2026) 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के साथ ही कई राज्यों में सुबह घना कोहरा छाया रह सकता है। पहाड़ी राज्यों में ठंड बढ़ने के साथ कहीं-कहीं बर्फबारी के आसार है।

 

चक्रवाती तूफान अकवान से खराब होगा मौसम


चक्रवाती तूफान अकवान (Cyclonic Storm Akwan) के प्रभाव से तटीय इलाकों में मौसम खराब रह सकता है। इस बीच दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और उससे सटे दक्षिणी लक्षद्वीप क्षेत्र के ऊपर चक्रवाती सर्कुलेशन बना हुआ है। सिक्किम और पास के हिस्सों में भी ऐसा ही एक सर्कुलेशन सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार 20 नवंबर को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, अंडमान-निकोबार, छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा में भारी बारिश के साथ तेज आंधी की संभावना है।

इन इलाकों में छाएगा घना कोहरा 


इसके साथ ही दिल्ली (Delhi Weather Forecast), यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में ठंड और घने कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। 
राजधानी दिल्ली में 20 नवंबर को ठंड के साथ घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।


यूपी में कैसा रहेगा मौसम 


यूपी (UP Ka Mausam) के जिलों की बात करें तो मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, सहारनपुर, बिजनौर, बरेली, रामपुर, बदायूं, फिरोजाबाद, पीलीभीत, श्रावस्ती, सीतापुर, सोनभद्र, बुलंदशहर, हरदोई, ज्योतिबाफुले नगर, मैनपुरी, बहराइच, आजमगढ़, प्रयागराज, गोरखपुर और गाजीपुर में घने कोहरे और ठंड के आसार है।


ऐसे में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार है। लखनऊ में अधिकतम तापमान (Maximum temperature in Lucknow) 28 डिग्री सेल्सियस रहने के अनुमान है और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।