hrbreakingnews.com

22 नवंबर का मौसम : 16 राज्यों में बारिश के बीच छाएगा घना कोहरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

weather forecast :देश के ज्यादातर राज्यों में मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। कई राज्यों में बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे ठंड ओर बढ़ गई है। अब इसी बीच मौसम विभाग (IMD Heavy Rain Warning) ने एक बार फिर 16 राज्यों में बारिश के साथ घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कुछ राज्यों में बर्फबारी का भी अनुमान जताया है।
 
16 राज्यों में बारिश के बीच छाएगा घना कोहरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

HR Breaking News (weather forecast) अभी उत्तर भारत के सभी राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है, लेकिन अभी भी कई जगहों पर बारिश का सिलसिला थमा नहीं है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 24 घंटे में मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है, जिस वजह से 16 राज्यों के लिए मौसम (India Cyclone Extreme Weather) का अलर्ट जारी किया है। खबर में जानिए किन राज्यों में मौसम बिगड़ा रहने वाला है।

किन राज्यों में बदलेगा मौसम


मौसम विभाग के अनुसार भीषण चक्रवाती तूफान अकवान (Cyclone Akvan) ने कई राज्यों के मौसम का हाल बिगाड़ दिया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है, जो 22 नवंबर को भी जारी रह सकता है। वहीं, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ठंड बढ़ सकती है। 

 

आगामी 24 घंटों के बाद मौसम का हाल 


IMD (IMD Rain Alert) के अनुसार आगामी 10 घंटे के दौरान ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में हल्की बारिश के आसार है। इसके साथ ही अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार के दक्षिणी इलाके, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र का विदर्भ और तेलंगाना में भी बारिश की संभावना हैं। तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय तमिलनाडु में आगामी 24 घंटों के बाद बारिश का सिलसिला जारी रह सकता हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट है। 


इन 16 राज्यों में बदलेगा मौसम


आईएमडी ने दिल्ली में सर्दी बढ़ने को लेकर अलर्ट (Cold Alert) जारी किया है तो, वहीं मध्य प्रदेश, राजस्थान और यूपी, बिहार के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है। वहीं, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश,असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर,  तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। 


दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम


दिल्ली में कल 22 नवंबर को सर्दी (winter in delhi) जोर पकड़ेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिल्ली में आज सुबह एक्यूआई (AQI in Delhi) 442 दर्ज किया गया। तापमान की बात करें तो दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।


यूपी के मौसम का हाल


यूपी (UP Ka Mausam) के कुछ जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है। इस दौरान मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, सहारनपुर, बिजनौर, बरेली, रामपुर, बदायूं, फिरोजाबाद, पीलीभीत, श्रावस्ती में भीषण ठंड और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की संभावना है।