home page

Weather Forecast : उत्तर भारत में हो गई गुलाबी ठंड की शुरुआत, जानिये किन राज्यों में गिरा तापमान

Weather Update : उत्तर भारत में मौसम का हाल बदल रहा है। यहां पर गुलाबी ठंड की शुरुआत हो गई है। ठंड (Weather Update today) की शुरुआत होने की वजह से लोगों को सुबह और शाम में कंबल औड़ने पड़ रहे हैं।ऐसे में आइए जानते हैं कि किन राज्यों में तापमान गिर रहा है।

 | 
Weather Forecast : उत्तर भारत में हो गई गुलाबी ठंड की शुरुआत, जानिये किन राज्यों में गिरा तापमान

HR Breaking News - (Today weather Forecast) अक्टूब माह की शुरुआत हो गई है। देशभर में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। उत्तर भारत में लोगों को ठंड का अहसास होने लग गया है। ठंड (Aaj Ka Mausam) की शुरुआत होने की वजह से लोगों को काफी राहत मिल रही है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

बिहार समेत इन राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम-

देशभर के अधिकांश राज्यों से अब गर्मी की विदाई होनी शुरू हो गई है और देश में गुलाबी ठंड ने भी दस्तक दे दी है। दिल्ली हो या बिहार हर जगह अब हल्की ठंडक (Winter in UP) का अहसास होने लग गया है। सुबह और शाम को बाहर निकलने के बाद ठंड का एहसास होने लग गया है। लोगों ने अब गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। ठंडी हवाओं की वजह से दिल्ली, यूपी, बिहार, (Bihar weather Forecast) झारखंड और बंगाल में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। 

दिल्ली-एनसीआर में हुई ठंड की शुरुआत-

अक्टूबर के बीच में ही दिल्ली एनसीआर में गुलाबी ठंड की शुरुआत हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक 12 अक्टूबर तक मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद (Weather Today) लगाई जा रही है। ऐसे में दिल्ली में अभी बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। उम्मीद लगाई जा रही है कि मौसम का अगर यही रुख रहा, दीवाली के बाद ठंड और बढ़ेगी।


यूपी-बिहार में भी गिरा तापमान-

उत्तर प्रदेश में अब बारिश का दौर समाप्त की ओर आ गया है। बारिश के समापन के साथ राज्य के विभिन्न जिलों में ठंड का आगमन हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अयोध्या, (IMD Weather Forecast) आगरा, कानपुर, वाराणसी, मथुरा, गाजीपुर, बलिया, कुशीनगर, देवरिया जैसे जिलों में आज मौसम सामान्य ही रहने वाला है। हालांकि, सुबह और शाम को हवाएं चलने की वजह से हल्की ठंड का एहसास हो रहा है।


पहाड़ी राज्यों का ऐसा रहेगा मौसम-


उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भी मौसम ने करवट बदल ली है। इन राज्यों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। इस दौरान मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड (Uttrakhand ka mausam) में आज मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।


खासतौर पर ऊपरी राज्यों जैसे चमोली, बागेश्वर, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब में हल्की बारिश की उम्मीद लगाई जा रही है। इन क्षेत्रों में तापमान (weather news) में गिरावट और रास्तों पर फिसलन की स्थिति देखी जा सकती है। इसके अलावा दक्षिण भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्य बारिश की संभावना है।