home page

Delhi NCR ka mausam : 30 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, दिल्ली वाले जान लें अगले 3 दिन के मौसम का हाल

weather update : भारत के कई राज्यों में तेजी से मौसम का मिजाज बदल रहा है। मार्च का महीना खत्म भी नहीं हुआ है और गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है और इसका असर विभिन्न राज्यों पर देखने को मिलेगा। आईये जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल  -
 | 
Delhi NCR ka mausam : 30 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, दिल्ली वाले जान लें अगले 3 दिन के मौसम का हाल

HR Breaking News - (Delhi Mausam Today)। देश की राजधानी दिल्ली के मौसम में बड़ा परिवर्तन आने वाला है। बीते कई दिनों से लगातार तापमान बढ़ रहा है, जिससे रात में भी गर्मी का एहसास होने लगा है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि कल से दिल्ली में तेज हवाएं चलेंगी। IMD के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है लेकिन दिल्ली NCR के इलाकों पर इसका असर हल्का नजर आएगा। 

 

 


दिल्ली NCR के इलाकों में बारिश कोई संभावना नहीं है। लेकिन तापमान में गिरावट आएगी। मैसम विभाग के अपडेट के मुताबिक कल से दिल्ली में 3 दिन लगातार तेज रफ्तार हवाएं चलेंगी। 29 मार्च को राजधानी के आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। हालांकि, इस दौरान बारिश नहीं होगी। 29 मार्च के बाद दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Mausam Today) में फिर से तापमान में वृद्धि होगी और गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। 

27 मार्च को दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम - 

मौसम विभाग (weather Update) ने 27 मार्च को दिल्ली में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक 27, 28 और 29 मार्च को दिल्ली में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 27 मार्च को दिल्ली (delhi Mausam Update) में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है, जबकि न्यूनमत तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 28 मार्च को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री बना रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमाप 17 से 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

29 मार्च तक के मौसम का हाल - 

दिल्ली में 29 मार्च को अधिकतम तापमान (Delhi temperature) में कोई खास बदलाव नहीं होगा। लेकिन न्यूनतम तापमाप में 2 डिग्री की कमी देखने को मिल सकती है और यह 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है। 30 मार्च को न्यूनतम तापमाप में कोई बदलाव नहीं आएगा लेकिन अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहने की संभावना है। 31 मार्च और 1 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमाप 16 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की आशंका है।

इन राज्यों में होगी बारिश - 

दिल्ली एनसीआर  (Delhi NCR ka Mausam) में जहां गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। वहीं, देश के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से झमाझम बारिश भी होगी। मौसम विभाग ने 26 और 27 मार्च को जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir weather), हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में गरज-चमक,तेज हवाओं के साथ हल्की व मध्यम बारिश होने की आशंका जताई है।


 इस दौरान हवा की स्पीड 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है कश्मीर में 26 और 27 मार्च को अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, IMD ने जम्मू में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है  और लद्दाख में हल्की से मध्यम बर्फबारी देखने को मिलेगी। पंजाब (punjab Weather) में 26 से 28 मार्च को और हरियाणा (Haryana Mausam Today), चंडीगढ़ में 27 से 29 मार्च के दौरान कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ छिटपूट बूंदाबांदी हो सकती है। 
 

News Hub