hrbreakingnews.com

27 September 2026 ka Mausam : 27 सितंबर को हरियाणा, पंजाब, यूपी, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड के 100 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट 

27 September 2026 ka Mausam : मानसून कई राज्यों में दोबारा एक्टिव हो गया है। आईएमडी ने 27  सितंबर को हरियाणा (imd alert), पंजाब, यूपी, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड के 100 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान यहां इन जिलों में भारी वर्षा का का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग (latest weather update) ने लोगों को मौसम की गतिविधियों पर नजर बनाए रखने को कहा है। चलिए आगे खबर में जानतें हैं कि किन राज्यों के किन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
 
27 September 2026 ka Mausam : 27 सितंबर को हरियाणा, पंजाब, यूपी, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड के 100 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट 

HR Breaking News (27 September 2026 ka Mausam) : रविवार को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट आईएमडी की ओर से जारी किया गया है। आईएमडी के जारी अलर्ट में 27 सितंबर को हरियाणा समेत 6 राज्यों के 100 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राजस्थान, पंजाब, यूपी, हिमाचल, उत्तराखंड का मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पिछले कई दिनों से गर्मी से होने वाली परेशानी से राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं यूपी में लगातार मौसम अपना रूद्र रूप बनाए हुए हैं। हरियाणा में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दे रहा है। 

मौसम का अपडेट लेकर निकले घूमने 

आईएमडी की ओर से हिमाचल यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान  अगर आप पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं घूमने का प्लान कर रहें हैं तो वहां के मौसम का अपडेट लेकर घर से निकले। वहीं प्रशासन की ओर से भी लगातार एडवाइजरी जारी की जा रही है। लोगों को अधिक जल भराव वाले क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की सलाह दी जा रही है। बाढ़ जैसे हालात से निपटने के लिए भी प्रशासन द्वारा तैयारी कर ली गई है। 

यूपी के 26 इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

यूपी में 26 सितंबर को आईएमडी की ओर से चेतावनी जारी की गई है। यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, ज्योतिबा फुले नगर, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, खीरी, सीतापुर, बहराइच, सरस्वती, गोंडा, बलरामपुर यूपी, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी है। इस दौरान यहां भारी बारिश के साथ यहां बिजली चमकने और बादलों की गड़गड़ाहट होने के भी आसार बने हुए हैं। 

यूपी के इन इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी 

आईएमडी की और से यूपी के मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 27 सितंबर को इन इलाकों में भारी बारिश के साथ बिजली चमकने और बादलों की गरज चमक देखने को मिल सकती है। 

उत्तराखंड के इन इलाकों में भारी वर्षा की चेतावनी (latest weather update Uttarakhand)

आईएमडी की ओर से उत्तराखंड (Uttarakhand ka mausam) के चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, पुरी गढ़वाल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, उधम सिंह नगर, चंपावत जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 

हिमाचल के इन इलाकों में होगी भारी बारिश (latest weather update himachal)

आईएमडी के जारी अलर्ट के अनुसार हिमाचल (himachal weather) के शिमला,किन्नौर, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर में बारिश की चेतावनी दी गई है। इस दौरान यहां भूस्खलन भी हो सकता है। यहां लोगों को सावधानी बरतने के साथ सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील प्रशासन द्वारा की जा रही है। 

पंजाब के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी (punjab ka mausam)

आईएमडी (latest weather update punjab) द्वारा जारी 27 सितंबर अलर्ट में पंजाब के कपूरथला, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, लुधियाना, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, सास नगर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान यहां बिजली चमकने और बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली गिरने जैसी गतिविधियां भी देखने को मिल सकती है। 

हरियाणा के इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट (27 sep ko haryana ka mausam)

वही हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जा रही है। आईएमडी द्वारा जारी सूचना के अनुसार हरियाणा का पंचकुला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जयपुर समेत कई जिलों में बारिश के आसार (rajesthan ka mausam)

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के भी कई जिलों में 27 सितंबर को भारी-भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के श्रीनगर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, सीकर, झुंझुनू, नागपुर, अजमेर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली, दोसा, धौलपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।