hrbreakingnews.com

30 September 2026 ka Mausam : 30 सितंबर को 12 राज्यों में येलो अलर्ट जारी, तेज हवा के साथ होगी भारी बारिश 

30 September 2026 ka Mausam : सितंबर का महीना खत्म होने वाला है और गर्मी का सीजन भी समाप्त हो चुका है। ठंड ने दस्तक दे दी है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से बारिश को लेकर नया अपडेट जारी किया है। देश के ज्यादातर राज्यों में मानसून की वापसी के बाद पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने एक दर्जन राज्यों में 30 सितंबर को बारिश का अलर्ट किया है।

 
30 September 2026 ka Mausam : 30 सितंबर को 12 राज्यों में येलो अलर्ट जारी, तेज हवा के साथ होगी भारी बारिश 

HR Breaking News - मानसून की विदाई के बाद अब एक बार फिर जमकर बादल बरसेंगे। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 28, 29 और 30 सितंबर को देश के अलग-अलग हिस्सों में गरज- चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आज 28 सितंबर (aaj ka mausam) को सुबह से मौसम सुहावना बना हुआ है। आसमान में काले बादलों की आवाजाही जारी है और कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई है। दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज आने से ठंड महसूस हो रही है जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। 


29 सितंबर का मौसम - (29 September ka Mausam)


29 सितंबर (kal ka mausam) के मौसम की बात करें तो असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी में गरज- चमक के साथ भारी-भारी सोने का अनुमान है। इन सभी राज्यों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि देश के अन्य हिस्सों में तेज बारिश को लेकर कोई भी चेतावनी जारी नहीं की गई है। आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। 


30 सितंबर का मौसम  - (30 September ka Mausam)

आईएमडी (IMD Weather) ने 30 सितंबर के लिए असम, मेघालय, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरम में येलो अलर्ट जारी किया है। इन सभी राज्यों में इस दिन गरज- चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।


पंजाब में कैसा रहेगा मौसम - (punjab ka mausam)


पंजाब में मौसम विभाग ने कल यानी 29 सितंबर को अमृतसर (Amritsar weather), गुरदासपुर, बठिंडा, फिरोजपुर, संगरूर, कपूरथला, चंडीगढ़, लुधियाना, मलेरकोटला, मनसा, मोगा और रूपनगर में आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 60 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।


दिल्ली में 30 सितंबर को होगी बारिश - (delhi weather)


29-30 सितंबर को दिल्ली (Weather Update) में मौसम का मिजाज बदलेगा। 29 सितंबर की शाम से लेकर 30 सितंबर के बीच दिल्ली में भारी बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान हवा की स्पीड 40 से 50 km प्रति घंटे तक रह सकती है । वहीं, दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।


यूपी में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट - (UP Weather Update)


मौसम विभाग (Mausam Upate) ने कल यानी 29 सितंबर को यूपी के शामली, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, बलरामपुर,प्रयागराज, ऐटा, बुलंदशहर, कन्नौज, फतेहपुर, गोरखपुर, देवरिया, झांसी, बिजनौर, बाराबंकी, मैनपुरी, बस्ती, लखनऊ, बहराइच, हरदोई, बरेली, कांशीराम नगर, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबााद, मोरादाबाद और आजमगढ़ में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश होगी। इस दौरान 40 से 50 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।