दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार का मौसम
HR Breaking News (मौसम की जानकारी) : अक्टूबर महीने की शुरुआत से ही ज्यादातर इलाकों में मौसम सुहावना बना हुआ है। कई जगहों से मानसून ने विदाई ले ली है तो कई इलाकों में मानसून के काले बादल अभी भी दिखाई दे रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) की तरफ से हाल ही में एक और नया वेदर अपडेट जारी कर दिया गया है। आईएमडी के नए अपडेट के अनुसार अगले कुछ घंटे के दौरान देश के अलग-अलग इलाकों में मौसम के हालात अलग-अलग दिखाई दे सकते हैं। मौसम विभाग (mausam vibhag) की तरफ से कहीं तेज बरसात होने की संभावना जताई गई है, तो कहीं मौसम सूखा रहने का अनुमान लगाया गया है। चलिए जान लेते हैं देश में कब कहां कैसा रहेगा मौसम।
पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में मौसम (weather news) के दो रूप देखने को मिले। एक तरफ जहां बारिश का सिलसिला रुका हुआ नजर आया तो एक तरफ असम, पश्चिम बंगाल, केरल और नागालैंड जैसे इलाकों में व्यापक बरसात रिकार्ड की गई। मौसम विभाग के मुताबिक (IMD Rain Alert) देश के कुछ राज्यों में बरसात का सिलसिला अगले कुछ दिन तक जारी रह सकता है। आईएमडी के अधिकारियों की तरफ से साफ-साफ बता दिया गया है कि अबकी बार अक्टूबर महीने में बरसात सामान्य से कम होगी लेकिन कई इलाके ऐसे भी हैं जहां गरज चमक के साथ बरसात और आंधी देखने को मिलेगी।
दिल्ली का मौसम (Delhi ka mausam)
आईएमडी (IMD Weather Alert) की तरफ से देश की राजधानी दिल्ली के मौसम को लेकर लेटेस्ट अपडेट जारी कर दिया गया है। बीते कल दिल्ली में कहीं-कहीं हल्की बरसात देखने को मिली और अब पता चला है कि 3 अक्टूबर 2026 को राजधानी दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना है। 3 अक्टूबर के दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की रफ्तार की बात की जाए तो वह तकरीबन 18 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
अरुणाचल प्रदेश में बरसात का दौर
मौसम विभाग की नई चेतावनी (mausam vibhag update) के अनुसार 3 अक्टूबर को पूर्वोत्तर भारत के राज्य अरुणाचल प्रदेश में बादलों का आवागमन जारी रहने के साथ-साथ कई जगह पर बरसात भी देखने को मिलेगी। विभाग की तरफ से अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में मूसलाधार बरसात का अलर्ट जारी कर दिया गया है। IMD के अधिकारियों की तरफ से क्लियर कर दिया गया है कि 3 अक्टूबर 2026 को अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थान पर आकाशीय बिजली चमकने और बादलों की तेज गर्जन होने की पूरी संभावना है।
मौसम विभाग के नए अपडेट (mausam vibhag ke naye update) के अनुसार नॉर्थ ईस्ट के ज्यादातर राज्यों में अगले कुछ दिन मौसम खराब रह सकता है। मौसम विभाग की तरफ से 3 अक्टूबर के लिए अरुणाचल प्रदेश के साथ असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे राज्यों में भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश के मौसम का अपडेट (UP ka mausam)
उत्तर प्रदेश में भी पिछले दिनों काफी ज्यादा बरसात देखने को मिली लेकिन अब मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि यहां मौसम खुल गया है। 3 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में मौसम सूखा रहने की संभावना है। ज्यादातर इलाकों से मानसून ने वापसी ले ली है और जल्द ही उत्तर प्रदेश के बचे हुए हिस्सों से भी मानसून की वापसी आगे बढ़ सकती है, लेकिन आईएमडी की तरफ से 5 से 8 अक्टूबर के लिए अलग-अलग इलाकों में धीमी बरसात होने की संभावना जताई गई है। विभाग के इस अपडेट का मतलब है कि 3 अक्टूबर को राज्य में बरसात नहीं होगी लेकिन अगले कुछ दिन बाद माहौल बदल सकता है।
बिहार के मौसम की जानकारी (Bihar weather news)
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से अन्य राज्यों के मौसम से जुड़े अपडेट जारी करते हुए बिहार के मौसम की स्थिति को लेकर भी भविष्यवाणी जारी कर दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि तीन और चार अक्टूबर को बिहार में बरसात से जुड़ा कोई संकट सामने नहीं आया है लेकिन 6 से 8 अक्टूबर के दौरान बिहार के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बरसात हो सकती है। मानसून की वापसी भी धीरे-धीरे बिहार के अलग-अलग इलाकों से हो रही है।
पहाड़ी इलाकों का मौसम (Weather in Himachal Pradesh)
आईएमडी के अधिकारियों की तरफ से बताया गया है कि मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में भी कल मौसम साफ रहने की संभावना है। अगले दो-तीन दिन हिमाचल प्रदेश में मौसम सूखा रहेगा लेकिन 6 से 7 अक्टूबर के दौरान हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज चमक के साथ तेज बरसात देखने को मिल सकती है और इस दौरान हवा की रफ्तार 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।
राजस्थान में कब होगी बारिश? (Rajasthan Weather News)
राजस्थान के ज्यादातर इलाकों से मानसून ने अपने कदम पीछे करने शुरू कर दिए हैं और अगले दो-तीन दिन राजस्थान में बरसात की कोई संभावना नहीं है। आईएमडी की तरफ से नया अपडेट जारी करते हुए बताया गया है कि अगले 48 96 घंटे के दौरान राजस्थान में मौसम शुष्क बना रह सकता है। बीते एक-दो दिन से भी राजस्थान के प्रमुख इलाकों में बरसात का कोई बड़ा आंकड़ा दर्ज नहीं किया गया है।
