hrbreakingnews.com

23 नवंबर का मौसम : दिल्ली-UP में बढ़ेगी ठंड, 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी 

Weather on November 23 : देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। अब धीरे-धीरे सर्दी बढ़ने लगी है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली-UP में ठंड बढ़ने (Weather on November 23) को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। इसके साथ ही 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। खबर में जानिए आगामी 24 घंटे में किन राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
 
दिल्ली-UP में बढ़ेगी ठंड, 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

HR Breaking News (Weather on November 23) नवंबर के आखिरी दिनों में ठंड का असर बढ़ने लगा है। दिल्ली-UP से लेकर कई राज्यों (Weather Updates) में ठंडक महसूस हो रही है। कई इलाकों में कोहरे और धुंध की स्थिति बनी हुई है। अब इसी बीच आईएमडी ने दिल्ली-UP में ठंड बढ़ने को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

 

किन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम


आईएमडी ने 22 नवंबर को 12 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट (strong wind alert) जारी किया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के आसार है। तमिलनाडु और केरल में भी आगामी कुछ दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार (Bihar Ka Mausam) में सर्द हवाओं के साथ कोहरे का प्रभाव देखने को मिल रहा है। IMD ने 22 नवंबर को 12 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। 

 

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम 


दिल्ली (Delhi Weather) में आज कोहरा और ठंडी हवाएं महसूस की जा सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान (Maximum temperature in Delhi) 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सुबह-शाम के समय हल्की ठंड महसूस होगी। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी कोहरा छाया रह सकता है। दिल्ली में आज AQI 360 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है।


यूपी, बिहार का मौसम


यूपी (UP Weather Forecast) में आगामी 24 घंटे में आगरा, मथुरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, रामपुर और सहारनपुर में बारिश और ठंडी हवाओं के आसार है। कुछ हिस्सों में 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना हैं। पूर्वी यूपी में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 18 डिग्री रहने की संभावना है।


बिहार के मुंगेर, बेगूसराय, किशनगंज, अररिया, गया, नालंदा और गोपालगंज के साथ ही कई हिस्सों तेज हवाओं के साथ बारिश हो की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने के आसार है। पटना में अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

कब तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला 


मौसम विभाग (IMD Rain Alert) की ओर से 23 से 27 नवंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। केरल में 24 से 26 नवंबर तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।