hrbreakingnews.com

27 नवंबर का मौसम : दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा, 27 नवंबर तक भारी बारिश का अलर्ट

Weather Updates : नवंबर का महीना समाप्त होने को है और अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। हालांकि इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला थमा नहीं है। मौसम विभाग (Mausam Vibhag) का कहना है कि अभी आगामी दिनों में दक्षिण भारत में बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान अनुसार दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में घना कोहरा छाया रह सकता है।
 
दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा, 27 नवंबर तक भारी बारिश का अलर्ट

HR Breaking News (Weather Updates) नवंबर माह के खत्म हाते-होते मौसम का अलग-अलग रंग देखने को मिला रहा है। उत्तर भारत में ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। वहीं, कई इलाकों में सुबह घना कोहरा (Weather Update) छाया हुआ है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में 27 नवंबर तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। खबर में जानिए आगामी दिनों में किन राज्यों में मौसम बदला रहने वाला है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम 


दिल्ली (Delhi ka mausam) में ठंड तेजी से बढ़ रही है और तापमान में गिरावट ने सुबह-शाम की ठिठुरन को बढ़ा दिया है। दिल्ली में अब तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। खासकर आज और कल 27 नवंबर के आसपास घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान (Maximum temperature in Delhi-NCR) 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच बना है, जबकि न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज 26 और 27 नवंबर को एनसीआर में हल्के कोहरे का प्रभाव रहेगा। हालांकि, 28, 29 और 30 नवंबर तक कोहरा ओर गहराने की संभावना है।


यूपी-बिहार के मौसम का हाल 


वहीं, दूसरी ओर पूर्वी और पश्चिमी यूपी (UP Weather Forecast) दोनों सब-डिवीजन में मौसम शुष्क बना रहने वाला है। यहां पर बारिश के कोई आसार नहीं है। मौसम शुष्क रहने के साथ ही सुबह-शाम ठंड और हल्की धुंध देखने को मिल सकती है।


वहीं बिहार में मौसम शुष्क रहने वाला है। बिहार (Bihar Ka Mausam) में बारिश के आसार नहीं है, लेकिन सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है।

पश्चिम बंगाल में बढ़ेगी ठंड 


पश्चिम बंगाल में अब ठिठुरन (cold in west bengal) बढ़ने लगी है। बीते दिनों उत्तर की तरफ से आ रही हवाओं के प्रभाव से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) ने आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट आने के आसार है। इसके अलावा पूरे राज्य में मौसम के शुष्क रहने के आसार है। 

 

किन राज्यों में कल कैसा रहेगा मौसम


आईएमडी (IMD Rain Alert) की ओर से कल 27 नवंबर को  तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में हल्की-मध्यम बारिश के आसार जताए गए हैं। इसके साथ ही दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।