hrbreakingnews.com

2 October tak ka Mausam : 27 से 2 अकटूबर के बीच कैसा रहेगा मौसम, IMD का नया अपडेट जारी 

2 October tak ka Mausam : देशभर में अब मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। कई राज्यों से मानसून ने विदाई ले ली है तो कुछ राज्यों में अभी भी हल्की बरसात का दौर जारी है। मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 2 अक्टूबर तक गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने वाली है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं किन राज्यों में बारिश होगी।

 
2 October tak ka Mausam : 27 से 2 अकटूबर के बीच कैसा रहेगा मौसम, IMD का नया अपडेट जारी 

HR Breaking News - (Mausam Update)। मौसम विभाग के नई अपडेट के अनुसार, अगले कई दिनों तक कुछ राज्यों में गरज- चमक तेज हवाओं के साथ झमाझम बरसात हो सकती है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 210 मिमी बारिश हुई है। सब हिमालय के पश्चिम बंगाल सिक्किम, उड़ीसा, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड (Uttarakhand me barish) में सबसे ज्यादा 120 से 200 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा भी कुछ राज्यों में जमकर बादल बरसे हैं। मौसम विभाग के अनुसार बारिश का सिलसिला 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा।


उत्तर पश्चिमी भारत बारिश का नया अपडेट - (Mausam Update)

आईएमडी (IMD Weather) के मुताबिक, उत्तर पश्चिमी भारत के जम्मू कश्मीर में 28 सितंबर, हिमाचल प्रदेश में 27 से 28 सितंबर, उत्तराखंड में 26 से 28 सितंबर के दौरान काफी जगह पर बहुत भारी बरसात हो सकती है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में 26 से 27 सितंबर, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश में 26 सितंबर को काफी जगह पर गरज चमक और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। जम्मू कश्मीर में 29 सितंबर, हिमाचल प्रदेश में 26 सितंबर और 29 से 2 अक्टूबर के बीच बरसात होने का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान (Rajasthan ka Mausam), पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 27 से 29 सितंबर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 अक्टूबर तक, राजस्थान में 26 से 30 सितंबर के बीच हल्की बरसात होगी।


मध्य भारत में एक हफ्ते बारिश की संभावना - (IMD Rain Alert)


मध्य भारत के पश्चिमी मध्य प्रदेश (MP Weather Update) में 29 से 30 सितंबर, पूर्वी मध्य प्रदेश में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर, विदर्भ में 26 सितंबर से 2 अक्टूबर, छत्तीसगढ़ में 29 सितंबर से 2 अक्टूबर के दौरान कहीं-कहीं हल्की बरसात देखने को मिल सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 26 से 27 सितंबर, छत्तीसगढ़ में 26 से 28 सितंबर के दौरान कई जगहों पर आंधी तूफान के साथ बहुत भारी बरसात होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ और विदर्भ में आंधी तूफान और बिजली गिरने की आशंका जताई है। 


पूर्वी भारत में भी तेज बरसात का अलर्ट - (barish kab hogi)


पूर्वी भारत के मौसम की बात करें तो यहां अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 26 से 29 सितंबर, बिहार (Bihar weather) में 26 सितंबर, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिमी बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, सिक्किम में सबसे ज्यादा बरसात होगी। 30 सितंबर से 2 अक्टूबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, 27 सितंबर से 2 अक्टूबर के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, सिक्किम 27 सितंबर से 2 अक्टूबर के दौरान बिहार में बहुत हल्की बरसात देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड (Jharkhand Mausam) में 26 सितंबर को आंधी तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।


पूर्वोत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम - (kal ka mausam)


पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा में 26 सितंबर से 2 अक्टूबर (2 October tak ka mausam), असम मेघालय में 26 सितंबर से 29 सितंबर तथा 2 अक्टूबर को कहीं-कहीं हल्की बरसात होने की संभावना है। 30 सितंबर से अक्टूबर के दौरान असम, मेघालय में कई जगहों पर तेज आंधी तूफान के साथ भारी बरसात होने का अनुमान है। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 26 से 27 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं तेज तूफानी हवाएं चलेंगी और इसके साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका है। 29 से 30 सितंबर के बीच मौसम विभाग (weather update) ने असम और मेघालय में कई जगहों पर बहुत भारी बरसात होने का अलर्ट जारी किया है और खराब मौसम के चलते लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। 


पश्चिमी भारत में 2 अक्टूबर तक होगी बरसात - (IMD Rain Alert)


पश्चिमी भारत के गुजरात क्षेत्र, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में 26 सितंबर से 2 अक्टूबर, सौराष्ट्र और कच्छ में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर के दौरान कहीं-कहीं बरसात होगी। मध्य महाराष्ट्र में 28 से 30 सितंबर मराठवाड़ा में, 26 से 29 सितंबर (september tak ka mausam) को कई जगहों पर तेज आंधी-तूफान बिजली कड़कने के साथ जमकर बादल बरसेंगे।