30 September tak Mausam : 25 से 30 सितंबर तक किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी
HR Breaking News (30 September tak Mausam) भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा देश भर के मौसम को लेकर एक बार फिर से नया अपडेट जारी कर दिया गया है तथा बताया गया है कि 25 से 30 सितंबर के दौरान भारत देश के अधिकतर इलाकों में मौसम (weather news hindi) का अनोखा रूप देखने को मिल सकता है। कई इलाकों में गरज चमक के साथ बरसात भी हो सकती है तो कई इलाकों में मानसून की वापसी भी देखने को मिल सकती है। चलिए जान लेते हैं पिछले 24 घंटे में मौसम कैसा रहा है, किन-किन राज्यों से मानसून (monsoon update) ने वापसी ले ली है और 25 से 30 सितंबर के दौरान कहां-कहां बरसात होने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे का मौसम (India Meteorological Department)
पिछले 24 घंटे के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश में काफी ज्यादा बरसात 210 mm दर्ज की गई है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उड़ीसा, झारखंड, तटीय और दक्षिणी अंदरूनी कर्नाटक और तेलंगाना में काफी तेज बरसात 120 से 200 mm दर्ज की गई है। गंगा के मैदानी इलाकों वाले बिहार, बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़, रायलसीमा और गोवा में भी काफी तेज बरसात 70 से 110 mm दर्ज की गई है।
शुरू हुई दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी
मौसम विभाग (IMD Weather Update) के नए अपडेट के अनुसार मानसून की वापसी की रेखा इस समय 32.5°N/72.5°E से शुरू होकर गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा और नलिया से गुजरते हुए 23.0°N/67.8°E तक बनी हुई है। इसे संकेत मिल रहा है कि उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों से मानसून धीरे-धीरे विदा होने लगा है।
उत्तर पश्चिम भारत के मौसम का अपडेट (Kaisa rahega mausam)
24 से 30 सितंबर के बीच जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बरसात गरज चमक और तेज हवाओं का दौर रह सकता है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों के दौरान बहुत भारी बरसात होने की संभावना है। 26 सितंबर को उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में व्यापक बरसात की संभावना भी जताई गई है। उत्तर प्रदेश में भी 24 से 27 सितंबर के दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है।
मध्य भारत के मौसम का अपडेट (weather news hindi)
मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 24 सितंबर के बीच कई जगह बरसात और गरज चमक देखने को मिल सकती है। पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में कुछ दिनों के दौरान भारी से भारी बरसात होने की संभावना है। 24 सितंबर को छत्तीसगढ़ के ज्यादातर इलाकों में व्यापक बरसात की संभावना भी जताई गई है तथा इसके अलावा 24 से 25 सितंबर को छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ आंधी चलने की संभावना है जिसकी रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है।
पूर्वी भारत में कैसा रहेगा मौसम (Weather in Eastern India)
बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान निकोबार में 24 से 30 सितंबर के बीच बरसात का दौर जारी रह सकता है। कई इलाकों में गरज चमक के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है। 24 सितंबर को ओडिशा में कुछ जगह अत्याधिक भारी बरसात, जबकि बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में व्यापक बरसात होने की संभावना जताई गई है। बिहार और उड़ीसा में तेज हवाओं के साथ आंधी की भी संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत के मौसम से जुड़ी जानकारी (Weather in Northeast India)
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 24 से 30 सितंबर के बीच कई जगह पर तेज बरसात हो सकती है। असम और मेघालय में 24 या 28 सितंबर तक बरसात का दौर जारी रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी बरसात के साथ गरज चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है। 29 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में तेज बरसात हो सकती है।
पश्चिमी भारत में कैसा रहेगा मौसम? (Weather in Western India)
गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 24 सितंबर से 30 सितंबर के बीच कहीं-कहीं बरसात होने की संभावना है। कोंकण, गोवा में 24 सितंबर तथा मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 24 से 26 सितंबर के दौरान गरज चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार लगभग 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
दक्षिण भारत के मौसम का नया अपडेट (Weather in South India)
तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा में 24 से 30 सितंबर के दौरान अलग-अलग दिनों में बरसात हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 24 सितंबर को बहुत भारी बरसात होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। यहां तेज बरसात के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में भी भारी बरसात, गरज चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है
