Weather Today : होली से पहले इन राज्यों में होगी बारिश, जानिये आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
Aaj Ka Mausam : देशभर में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। बता दें कि अब यहां पर बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। बारिश होने की वजह से तापमान (Today weather Update) में गिरावट दर्ज की जाएगी। साथ ही में इसके बाद लोगों को गर्मी का भी अहसास होना शुरू होगा। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से मौसम की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
HR Breaking News (Today weather forecast) आज एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली ली है। मौसम विभााव ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अब कुछ राज्यों में तेज हवाएं चलने के साथ साथ बारिश (Rain alert) भी संभावना है। उम्मीद लगाई जा रही है कि ये इस सीजन की आखिरी बरसात होगी। इसके बाद से हल्की गर्मी का अहसास होना शुरू हो जाएगा। चलिये खबर के माध्यम से जानते हैं आपके राज्य का मौयस कैसा रहेगा।
इन राज्यों में होगी झमाझम बरसात
आज जिन राज्यों में बारिश होने वाली है, उनमें असम एवं मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, (Arunachal Pradesh Weather) जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश को शामिल किया गया है।
दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम
होली के त्योहार पर दिल्ली में मौसम सामान्य रहने वाला है। हालांकि, 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद लगाई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय हल्की सर्दी का अहसास हो सकता है। आज मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने बारिश को लेकर किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
यूपी में मौसम का मिजाज
पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बूंदा-बांदी होने की संभावनए लगाई जा रही है। तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट देखी जा रही है। गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़ और मिर्जापुर में बारिश (Rain alert) की संभावना लगाई जा रही है। साथ ही में मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, मुरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, बरेली, सहारनपुर, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या और प्रयागराज जिले में गर्मी बढ़ने की संभावना लगाई जा रही है।
बिहार में भी बदला मौसम
बिहार में होली पर मौसम सामान्य रहने वाला है। बारिश की किसी तरह का कोई संभावना नहीं है। हालांकि, तेज धूल भरी हवा चलेगी। राज्य में 10 से अधिक जिलों में तापमान बढ़ने (Bihar weather Forecast) की संभावना जताई गई है। जिन जिलों में तापमान बढ़ेगा उनमें पटना, जहानाबाद, गया, बक्सर, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, वैशाली, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी शामिल हैं।
राजस्थान में नहीं है बारिश की संभावना
राजस्थान में होली पर बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। कई जिलों में तापमान बढ़ेगा। जिन जिलों में गर्मी बढ़ने वाली है उनमें फलोदी, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, भरतपुर, कोटा और अलवर जिले (Rajasthan ka mausam) को शामिल किया गया है। जयपुर में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।
तमिलनाडु में भीषण गर्मी का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में उत्तरी तमिलनाडु में अगले तीन महीनों तक चलने वाली भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल तमिलनाडु में शीत ऋतु सामान्य से अधिक समय तक चली, हालांकि आगामी ग्रीष्म ऋतु (Tamil nadu weather) में काफी अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि राज्य के उत्तरी जिलों में तापमान में लगातार वृद्धि होने की संभावना लगाई जा रही है और इस महीने से लेकर मई तक लू की स्थिति बनी रहने का अनुमान है।
