home page

Weather Today: बिहार में मौसम का शुरू हुआ पलटवार, इन 12 जिलों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश, बाकी जगह रहेगा लू का कहर जारी

Bihar Latest weather Forecast: मई की तपती गर्मी के बाद अब जून में भी भीषण गर्मी का कहर जारी है। इसी के चलते लोगो को बारिश का बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दें, आईएमडी (IMD Weather Update) के नए अपडेट के अनुसार अब जल्द ही बिहार के कई जिलों में जमकर बारिश की सम्भावना है। वहीँ प्रदेश के बाकी इलाकों में अभी कुछ और दिन हाल बेहाल (Bihar Weather) रहने की उम्मीद है।आइए निचे खबर में विस्तार से जानते कहाँ-कहाँ और कैसा रहेगा मौसम का हाल-
 | 

HR BREAKING NEWS (ब्यूरो)। बिहार में इन दिनों मौसम का हर रूप देखने को मिल रहा है। कुछ जिलों में बारिश हो रही है तो वहीं कुछ जिलों में लू भी चल रही है। जबकि लू के साथ उमस वाली (Bihar ka mausam) गर्मी का भी प्रकोप जारी है। ऐसे में मॉनसून पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुणाल कौशिक मेटे ने बताया कि आज भी बिहार वासियों को उमस वाली गर्मी से राहत (Bihar Weather Update)  मिलने की कोई संभावना नहीं है। कुछ जिलों में बारिश जैसी स्थिति बनी हुई है लेकिन अधिकांश जिलों में गर्मी का अलग अलग रंग देखने को मिलने वाला है।

बड़े काम का है AC से निकलने वाला पानी, यहां कर सकते है इस्तेमाल

आज बिहार के जिलो में मौसम का हाल


आज बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका (Weather Today) और जमुई में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है। येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

Business Idea : आज ही शुरू कर दें नोट छापने वाला ये बिजनेस, हर महीने होगी 30 से 50,000 की कमाई, जानिये पूरा प्रोसेस

 

भोजपुर, बक्सर, भभुआ, औरंगाबाद, रोहतास और अरवल में आज दोपहर के समय हीट वेव चलने की संभावना है। अन्य सभी (Latest Weather Update) जिलों में आंशिक बादल आते जाते रहेंगे और उमस वाली गर्मी लोगों को महसूस होगी। सभी जिलों में हॉट डे को अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिहार का अधिकतम तापमान 40 से 42°C के बीच रहने की (Aaj ke mausam ka haal) संभावना है। लू और हॉट डे से बचने के लिए जरूरी उपाय कर लें।

मॉनसून पर आया ताजा अपडेट
वैज्ञानिक कुणाल कौशिक मेटे ने बताया कि (Bihar Monsoon Update) अभी मॉनसून उत्तरी सीमा के पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर तक पहुंच चुका है। बिहार में यह मॉनसून 10 से 15 जून के बीच प्रवेश (Weather Update) करने की संभावना है।

tata nano जैसी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, 60 किलोमीटर की है रेंज, इतनी है कीमत


04 जून को कैसा रहा मौसम
4 जून को मौसम कुछ इलाकों मे बेहद शुष्क रहा वहीं बिहार के उत्तरी और पूर्वी भागों में हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान बिहार का अधिकतम तापमान 43।8°C दर्ज किया गया। इसके अलावा (Latest Weather forecast) कुल 09 जिलों का अधिकतम तापमान 40°C के उपर दर्ज़ किया गया। बिक्रमगंज में भीषण लू भी दर्ज किया गया। डेहरी के 43.8°C के अलावा औरंगाबाद में 43.7°C, अरवल में 43.3°C, बक्सर में 43.2°C और बिक्रमगंज में 43.1°C दर्ज किया गया।