home page

Weather Update : दिल्ली एनसीआर समेत 18 राज्यों में 35 दिनों तक चलेगी लू, IMD ने दी जानकारी

Aaj ka Mausam : देशभर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बीते कई दिनों से लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। मार्च का महीना खत्म नहीं हुआ है और मई-जून वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि दिल्ली एनसीआर समेत 18 राज्यों में लू चलेंगी। 
 | 
Weather Update : दिल्ली एनसीआर समेत 18 राज्यों में 35 दिनों तक चलेगी लू, IMD ने दी जानकारी 

HR Breaking News - (Weather Update)। भारत में आज मंगलवार यानी 25 मार्च को तेज गर्मी का कहर टुटेगा। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार और दिल्ली सहित 18 से (Delhi Weather Today) अधिक राज्यों में तापमान 5 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। मार्च से मई के बीच में 30 से 35 दिन तक लू चलेगी। 25 मई को केरल और कर्नाटक में बारिश की संभावना है।

राजस्थान में गर्मी, शाम को बदलेगा मौसम -


राजस्थान में गर्मी का प्रकोप जारी है। जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर सहित कई जिलों में लोग गर्मी से (kal ka mausam) परेशान हैं। बाड़मेर में सबसे ज़्यादा गर्मी दर्ज की गई है। राजस्थान में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में मौसम में बदलाव आएगा।

तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। 27 मार्च तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Rajasthan Weather Today) प्रदेश में सक्रिय होगा जिससे प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हल्की बारिश भी हो सकती है।

यूपी में बढ़ेगा गर्मी का पारा -


मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने बताया कि अगले 10 दिनों तक तेज धूप रहेगी और गर्मी का कहर टुटेगा। बता दें कि अब अधिकतम तापमान अगले चार से पांच दिनों में कई इलाकों में पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। मार्च का (UP Weather Today) आखिरी हफ्ता तपिश भरा रहेगा। अयोध्या और प्रयागराज सबसे गर्म रहे, जहां तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कानपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

MP में लू चलने के आसार -


मध्य प्रदेश में लगातार गर्मी बढ़ रही हैं। इसी के चलते मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुँच गया है। आईएमडी ने आने वाले दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना जताई है, जिससे पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुँच सकता है। 27 से 31 मार्च के बीच लू चलने की भी संभावना है। 

महाराष्ट्र और बिहार का मौसम -


महाराष्ट्र में मंगलवार को शुष्क मौसम रहेगा, मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सुबह का तापमान 22 डिग्री से दोपहर में 32 डिग्री अधिकतम का पुर्वानुमान बताया हैं। इसी के चलते हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है, जिसके चलते दोपहर में लोगों को बहार निकलना थोड़ा मुश्किल होगा। 

बिहार (Bihar Weather Update) में बारिश के बाद गर्मी बढ़ने लगी है। अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, न्यूनतम तापमान में भी 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि देखी जा सकती है। आने वाले दिनों में लोगों पर गर्मी का कहर बरपने वाला हैं। इसी के चलते मौसम विभाग ने लु से बचकर रहने की सलाह दी हैं।


दिल्ली में गर्मी का सितम -


दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार की सुबह दिल्ली का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने बताया हैं कि राजधानी में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। 

हरियाणा में गर्मी -


हरियाणा (Haryana weather) में गर्मी ने अभी से अपना रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है, राज्य के लगभग हर जिले में तापमान लगातार बढता जा रहा हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम (Haryana Weather Today) तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। मंगलवार को हरियाणा में मौसम साफ रहेगा, दिन में धूप खिली रहेगी और गर्मी का अहसास होगा। रात में हल्की ठंडक महसूस होगी। 

पंजाब में मौसम का रहेगा ये हाल -


पंजाब में भी गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता रहा है, मौसम विभाग ने अपडेट दिया हैं कि आसमान आने वाले दिनों में साफ रहेगा, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होना संभव है। अगले 24 घंटों में तापमान में 2°C तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

हिमाचल में बारिश और बर्फबारी


हिमाचल प्रदेश में मंगलवार से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (western disturbance) फिर से सक्रिय हो रहा है। इससे चंबा और लाहौल स्पीति जिले के ऊंचे क्षेत्रों में आज हल्की बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। 26 मार्च को चंबा, कांगड़ा, किन्नौर और कुल्लू के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 27 मार्च को प्रदेश के 7 जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 28 मार्च से प्रदेश भर में मौसम साफ हो जाएगा।


छत्तीसगढ़ में बढ़ा गर्मी का पारा 


छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Weather) में तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन-चार दिन दिन का तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ेगा। मंगलवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को राजनांदगांव में सबसे अधिक 37.5 डिग्री तापमान रहा। दुर्ग में दिन का टेम्प्रेचर 35.6 डिग्री रहा। दोनों जिले में रात का तापमान 20 डिग्री रहा।

News Hub