Weather Update : 10 जुलाई को यूपी बिहार समेत इन राज्यों में तेज तूफान के साथ भारी बारिश

HR Breaking News : (IMD Latest Update) मानसूनी बारिश की रफ्तार अब देश भर में काफी बढ़ गई है। पहाड़ी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से लोगों को काफी नुकसान भी हुआ है। वहीं अगर देखा जाए तो मैदानी इलाकों में यह मानसूनी बारिश किसानों के लिए काफी फायदेमंद भी है। क्योंकि अब धान रोपाई का सीजन चल रहा है। मौसम में रोजाना हो रही इस करवट को देख आईएमडी ने भी कल के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। चलिए खबर में जानते हैं कल 10 जुलाई के दिन आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम।
उत्तर प्रदेश में कल के मौसम को लेकर जारी हुआ अलर्ट
कल 10 जुलाई को यूपी के कई जिलों में मौसम विभाग (IMD Update) की तरफ से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मेरठ, लखनऊ, आगरा, बलिया, गोरखपुर, वाराणसी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर समेत 15 से ज्यादा जिलों में बरसात के पूरे आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि कई इलाकों में बिजली गिरने की भी पूरी संभावना है तथा कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड (Uttar Pradesh Weather) से तेज हवाएं भी चल सकती है।
बिहार में कल के मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग (IMD Update) की तरफ से कल 10 जुलाई के दिन बिहार के 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों में धीमी बारिश के साथ आंधी तूफान की संभावना है। विभाग की तरफ से इस दौरान लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। बिहार के ईस्ट चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, गया, नवादा, जमुई, बांका, मुंगेर और भागलपुर में भी बारिश की पूरी संभावना (IMD Alert) है।
बंगाल, MP तथा छत्तीसगढ़ के मौसम को लेकर अपडेट
अगले पांच दिन के दौरान MP में, 10-11 जुलाई के दौरान विदर्भ में, 10-11 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़ में, 14 और 15 जुलाई के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 10 और 13 जुलाई को गंगीय पश्चिम बंगाल में, 10 और 14 जुलाई को झारखंड में, 10 जुलाई के दौरान ओडिशा में तेज बरसात के आसार (weather update) है।
पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड तथा कश्मीर के मौसम का हाल
आने वाले पांच दिन (weather news) के दौरान पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा में कई इलाकों में तेज बरसात के आसार है। कल चंडीगढ़, 10 और 13-15 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश; 10 से 13 जुलाई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 10 से 11 जुलाई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश; 12 से 15 जुलाई के दौरान पश्चिमी राजस्थान में मूसलाधार बारिश का अलर्ट (rain alert) जारी किया गया है। अगले एक सप्ताह के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में कई इलाकों में बादल गरजने के भी आसार है।
शहर कल का अधिकतम तापमान कल का न्यूनतम तापमान
दिल्ली 32°C 24°C
मुंबई 31°C 26°C
कोलकाता 31°C 26°C
चेन्नई 38°C 29°C
पटना 36°C 27°C
लखनऊ 38°C 29°C
रांची 28°C 23°C
हैदराबाद 32°C 23°C
बेंगलुरु 30°C 21°C
जयपुर 31°C 26°C
अहमदाबाद 31°C 26°C
अमृतसर 30°C 25°C
चंडीगढ़ 34°C 26°C
महाराष्ट्र और गुजरात के मौसम का अपडेट
10 से 15 जुलाई के दौरान कोंकण और गोवा, गुजरात क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है, 10 जुलाई को मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में; 12 और 13 जुलाई को सौराष्ट्र और कच्छ में मूसलाधार बारिश (Rain Alert) की आशंका है।
नदियों के जलस्तर में भी बढ़ाव
UP, बिहार, Delhi, MP से लेकर जम्मू कश्मीर में नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। गंगा के साथ यमुना, नर्मदा, तावी में जल स्तर बढ़ गया है। इन इलाकों में बाढ़ आने की संभावना बढ़ गई है।