weather update : यूपी-बिहार में आंधी-तूफान के साथ होगी जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
UP Rain Alert : उत्तर भारत के राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है। लेकिन अब एक बार फिर से कई जगहों पर मानसून एक्टिव हुआ है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हिमाचल प्रदेश, यूपी बिहार समेत कई राज्यों में गरज चमक और आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश होगी। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलग अलग राज्यों में अलर्ट जारी किया है।
HR Breaking News - (UP Mausam Update)। देश के विभिन्न हिस्सों में एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक जोरदार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग (IMD Weather) के मुताबिक, ओडिशा के आंतरिक हिस्सों में नया कम दबाव का क्षेत्र बना है। जिसकी वजह से झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के आसपास गरज चमक के साथ जोरदार बारिश होगी। इसके प्रभाव से पूर्वी भारत के बिहार में 5 अक्टूबर को अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है इस दौरान तेज रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी गरज चमक के साथ आज अति भारी बरसात होने की संभावना है। वहीं, चक्रवात शक्ति के प्रभाव से कोंकण, गोवा (Goa Mausam update), सौराष्ट्र, कच्छ और गुजरात में 8 और 9 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान कुछ जगहों पर मूसलाधार बरसात होने का अनुमान है।
यहां होगी अति भारी बारिश -
उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव हुआ है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी के प्रवाह के कारण 5 से 7 अक्टूबर तक भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 और 7 अक्टूबर को गरज चमक के साथ अति भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा, दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में तमिलनाडु, केरल (Kerala Ka Mausam), आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 6 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान कुछ जगहों पर अत्यधिक बरसात होगी। दरअसल, खराब मौसम के चलते विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
दिल्ली में आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट -
मौसम विभाग ने नई दिल्ली (Delhi Weather update) में रविवार के लिए आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। कुछ जगहों पर भारी बरसात भी हो सकती है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। IMD के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम (Delhi Tempreature) के औसत तापमान से 0.7 डिग्री कम था और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो औसत से 2.3 डिग्री अधिक था।
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट -
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने का प्रभाव हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Mausam) के विभिन्न जिलों पर देखने को मिलेगा। IMD के अनुसार 9 अक्टूबर तक भारी बारिश जारी रह सकती है। कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए गए हैं। राज्य में 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें भारी बारिश और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी दी गई है।
सबसे तीव्र मौसम गतिविधियां 6 अक्टूबर को होने के आसार हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश होगी और इसके साथ ही ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम (Weather Update) में 7 अक्टूबर को और बदलाव आएगा, जब ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। उस दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
