home page

Weather Update : दिल्ली में पड़ रही जून वाली गर्मी, यूपी बिहार समेत इन राज्यों में होगी बारिश

Aaj ka Mausam :देशभर में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। बता दें कि अब यहां पर गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। यहां पर अभी भी जून वाली गर्मी का अहसास हो रहा है। दिल्ली के अलावा यूपी बिहार में बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों के मौसम की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

 | 
Weather Update : दिल्ली में पड़ रही जून वाली गर्मी, यूपी बिहार समेत इन राज्यों में होगी बारिश

HR Breaking News - (Weather Update)। मार्च की शुरुआत में ही राजधानी दिल्ली में जून जैसी तपिश महसूस होने लगी है। तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को गर्मी का एहसास करा दिया है। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है, जिससे कुछ इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकती है। ऐसे में मौसम के इस बदलते मिजाज ने लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है।

 

 


जून जैसी तपिश का अहसास-

 


मर्च की शुरुआत के साथ ही में दिल्ली (Delhi ka Mausam) के अंदर जून जैसी तपिश का अहसास होने लग गया है। तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को गर्मी का एहसास होने लग गया है। साथ ही में मौसम विभाग ने यूपी, बिहार (Bihar Weather) समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। इसकी वजह से कुछ इलाकों में गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया है। मौसम के इस बदलते मिजाज ने लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है। हालांकि कुछ इलकों में बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। चलिये खबर के माध्यम से जानते हैं आपके शहर का मौसम कैसा रहने वाला है।

 

50 सालों में दर्ज किया गया सबसे ज्यादा तापमान-

दिल्ली  (Delhi Mausam Update) में मार्च की शुरुआत में असामान्य रूप से गर्मी का अहसास लोगों को हो रहा है। यहां पर अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जोकि पिछले 50 सालों में इस महीने के पहले सप्ताह में दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान है। पिछले 50 सालों के मौसम के आंकड़ों के मुताबिक शहर के आधार मौसम केंद्र सफदरजंग में मार्च के पहले सात दिनों के दौरान दर्ज किया गया उच्चतम अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस था जो पांच मार्च, 1999 को दर्ज किया गया था।

दिल्ली समेत बाकी राज्यों के मौसम का हाल-

दिल्ली के अलावा हरियाणा (Haryana Weather), पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भी तापमान सामान्य से काफी ज्यादा दर्ज किया गया है। कई जगहों पर तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री तक ज्यादा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। हालांकि 10–12 मार्च के आसपास पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की वजह से बादल और हल्की बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। इसकी वजह से कुछ राहत मिल सकती है।


बिहार के मौसम को लेकर जारी अपडेट-

मौसम विभाग (IMD Weather) के मुताबिक, 9 और 10 मार्च को गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावनना लगाई जा रही है। तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद भी लगाई जा रही है।


हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट-

मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक दिन का तापमान सामान्य से 8 से 12 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। 7–13 मार्च के बीच कुछ इलाकों में बारिश होने के आसार है। 8 मार्च को कुछ मैदानी जगहों पर हीटवेव जैसी स्थिति बनने की भी संभावना जताई जा रही है।


यूपी में चलेगी तेज हवाएं-

उत्तर प्रदेश (UP Mausam) की राजधानी लखनऊ समेत तमाम जिलों में गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कुछ हिस्सों में आज तापमान 3 से 7 डिग्री सेल्सियस सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा सकता है। हालांकि 9 और 10 मार्च के दौरान पूर्वी उत्तर-प्रदेश के आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस अवधि के दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।


जानिये बाकी राज्यों के मौसम का हाल-

9 से 11 मार्च के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होता नजर आ रहा है। इसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके अलावा ओडिशा, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही में कई राज्यों में गर्मी और उष्ण लहर को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।


8 से 10 मार्च तक होगी बरसात-

मौसम विभाग (Mausam Update) के मुताबिक, 7 से 13 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड हल्की बारिश होने की संभावना है। ओडिशा में 7 से 9 मार्च तक, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 8 से 10 मार्च तक, बिहार में 9 और 10 मार्च, झारखंड में 9 से 11 मार्च को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार है। वहीं हिमाचल, महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हीटवेव की संभावना लगाई जा रही है।