home page

Weather Update : राजधानी से बस इतना दूर है मानसून, IMD ने जारी किया बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Forecast : देशभर में मानसून ने दस्तक दे दी है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि मानसून अब राजधानी से कितनी दूर है। इसके अलावा मौसम विभाग (IMD latest update) ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में बारिश और आंधी भी तापमान को कम करने वाली है। आइए विस्तार से जानते हैं राजधानी के मौसम के बारे में पूरी जानकारी।

 | 
Weather Update : राजधानी से बस इतना दूर है मानसून, IMD ने जारी किया बारिश और आंधी का अलर्ट

HR Breaking News - (Weather Update)। राजधानी के मौसम में  पिछले कुछ दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर पिछले कुछ दिनों से गर्मी लोगों को परेशान कर रही हैं। वहीं अब आने वाले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। 

इसके अलावा मौसम विभाग ने बारिश (Rain Alert) और आंधी को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से राजधानी के मौसम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। खबर में जानिये राजधानी के मौसम के बारे में पूरी जानकारी।

राजधानी में हुई प्री मानसून बारिश की शुरुआत-

राजधानी भोपाल में इन दिनों भले ही प्री-मानसून (Pre monsoon latest Update) की बारिश होनी शुरू हो गई हो लेकिन मानसून (Monsoon 2025) अभी राजधानी से लगभग 800 किलोमीटर दूर है। मुंबई में मानसून ने दस्तक दे दी है।

 यह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ (Raygarh ka mausam) और दंतेवाड़ा होते हुए आगे बढ़ेगा। मौसम विज्ञानिकों ने जानकारी देते हुए बताया कि इसमें कुछ रुकावटें भी देखी जा सकती है। हालांकि सिस्टम इसी तरह सक्रिय रहे तो 10 जून के आसपास मानसून भोपाल में दस्तक दे सकता है।

प्रदेश में इस दिन पहुंचेगा मानसून-

प्रदेश में मानसून (Monsoon 2025) की सामान्य तारीख 16 जून और भोपाल में 20 जून के आसपास है। आमतौर पर महाराष्ट्र से प्रदेश में मानसून आने में एक सप्ताह का समय लगता है, ऐसे में मौसम विज्ञान के द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक अभी बंगाल की खाड़ी (Bangal weather news) में एक डिप्रेशन बनने जा रहा है, इससे मानसून को गति मिलेगी तो प्रदेश में पहले सप्ताह में ही मानसून की आमद हो सकती है।

तापमान में आई गिरावट-

राजधानी में मंगलवार रात्रि में तेज बारिश (IMD Rain Alert) के बाद मौसम का मिजाज अचानक से बदलता दिख रहा है। बुधवार सुबह 8.30 बजे तक 6.2 मिमी बारिश दर्ज गई। अधिकतम तापमान 35.8 और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज कर दिया गया है। अधिकतम तापमान में 4.4 और न्यूनतम (MP Weather news) में 4 डिग्री की गिरावट देखी जा रही है।

एक्सपर्ट ने जताई संभावना-

मानसून के लिए स्थितियां अनुकूल बन चुकी है। बंगाल की खाड़ी (Monsoon ka latest update) में अति कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। यह डिप्रेशन में तब्दील हो गया है। यह मानसून को बंगाल की खाड़ी ब्रांच को आगे बढ़ा गया है। 

ऐसे में दो तीन दिन ओडिशा, झारखंड, बिहार (bihar ka mausam) में आगे बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। आगे भी सिस्टम एक्टिव रहता है तो प्रदेश में मानसून पहले सप्ताह में प्रवेश कर सकता है। इस बार जो परिस्थतियां बन गई है तो उसमें समय से पहले मानसून आने की संभावना जताई जा रही है।

News Hub