home page

Mausam Update : बारिश का सिलसिला जारी, मौसम विभाग ने बताया कल और परसों कैसा रहेगा मौसम

IMD Weather : पिछले कई दिनों से देशभर के अलग अलग राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। इस दौरान कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई है जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहावना हो गया है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। अब मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। आईये नीचे खबर में जानते हैं - 

 | 
Mausam Update : बारिश का सिलसिला जारी, मौसम विभाग ने बताया कल और परसों कैसा रहेगा मौसम 

HR Breaking News - (Mausam Update Today)। देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह गरज चमक के साथ हल्की बारिश हुई है। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आई है। पिछले कई दिनों से भयंकर गर्मी का कहर झेल रहे लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज राजधानी में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना जताई है और इस दौरान हल्की बारिश (IMD Rain Alert) भी हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलने का भी अनुमान है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में अगले पांच दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।


दिल्ली में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम - 


दिल्ली में अगले 5 दिनों के मौसम (Delhi Mausam Update) की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में 24 से 28 मार्च तक हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान (Delhi temperature) 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।


उत्तराखंड में होगी बारिश - 


उत्तर-पूर्वी भारत में 26 मार्च तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज चमक के साथ बारिश (IMD Weather) भी होगी और तेज हवाएं भी चल सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 24 मार्च को बारिश होने का अनुमान है। कोंकण और गोवा में 23 मार्च को और केरल और तटीय कर्नाटक में 23-24 मार्च के दौरान गर्म और उमस भरी स्थिति बनी रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 23 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और बर्फबारी के साथ बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। एक नया हल्का पश्चिमी विक्षोभ 26 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।

26 मार्च को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद में हल्की बारिश बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। कई जगहों पर बर्फबारी भी हो सकती है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 23 और 26 मार्च को और उत्तराखंड (Uttarakhand weather) में 23 मार्च को बारिश की स्थिति रहेगी।

31 मार्च तक राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम - 


राजस्थान (Rajasthan Mausam) की राजधानी जयपुर समेत अनेक इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश हुई है। जयपुर में सोमवार सुबह से ही कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है आज बादल छाए रहने और हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज भी भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में हल्की बरसात हो सकती है और अधिकांश भागों में आगामी दो-तीन दिन मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। 

वहीं आगामी दिनों में लगातार पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से हल्के बादल छाए रहेंगे और 26-27 मार्च को राज्य के पूर्वी तथा उत्तरी भागों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसी तरह एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 28-31 मार्च के दौरान राज्य के कुछ भागों में एक्टिव रहेगा। इसके आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना है।