Silver Rate Today : 2 लाख से नीचे आई चांदी, 2 महीने में 2 लाख 20 हजार रुपये सस्ती
Silver Price : चांदी में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। आज सोमवार 23 मार्च को एक बार फिर चांदी में बड़ी गिरावट आई है। एमसीएक्स बाजार में क्रैश जैसी स्थिति बन गई है। सुबह बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतें कुछ ही घंटे में सातवें आसमान से धड़ाम से नीचे आ गिरी। चांदी ₹26,000 किलो से ज्यादा सस्ती होकर 2 लाख रुपये किला से नीचे आ गई है, जबकि सोना 13,000 रुपये से ज्यादा गिरा है। इसे निवेश को तगड़ा झटका लगा है। वहीं, खरीदारों में खुशी का माहौल है।
HR Breaking News - (Silver Price)। एमसीएक्स पर चांदी 25,772 रुपए सस्ती होकर 2,01,000 रुपए किलो पर कारोबार कर रही है। सिल्वर में गिरावट का दौर लगातार जारी है। जनवरी 2026 में चांदी का ऑल टाइम हाई 4,20,000 था, जबकि करीब 2 महीने में सिल्वर 2,20,000 रुपए तक सस्ती हो चुकी है।
चांदी की कीमतों (Chandi Rate) में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। आज 23 मार्च 2026 को चांदी में भारी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर बाजार खुलने के बाद आज चांदी कुछ ही घंटे में ₹26,000 से ज्यादा सस्ती हुई है। एक बार फिर से चांदी ₹2 लाख से भी नीचे आ गई है। आईए जानते हैं आज का ताजा भाव
MCX पर चांदी का ताजा भाव -
आज एमसीएक्स बाजार (MCX Gold-Silver Rate) में बड़ी हलचल देखने को मिली है। शनिवार और रविवार 2 दिन बाजार बंद रहने के बाद सोमवार को बड़ी गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया है। सुबह बाजार खुलने के 2 से 3 घंटे में ही सोने और चांदी की कीमतों में तगड़ी गिरावट देखने को मिली। चांदी 26000 रुपए से ज्यादा सस्ती होकर 1,99,643 रुपए प्रति किलो पर आ गई।
वहीं सोना (Gold rate) 13000 से ज्यादा सस्ता होकर 1,29,595 पर आ गया। दोनों कीमती धातुओं में 29 जनवरी 2026 को इतिहासिक गिरावट के बाद या बड़ी गिरावट मानी जा रही है। सुबह एमसीएक्स बाजार में क्रैश जैसी स्थिति बन गई थी। अब दोपहर 1:00 बजे के बाद सोने और चांदी की कीमतों (Sone Chandi ki Kimat) में हल्की तेजी देखने को मिली है। हालांकि आज जो गिरावट आई है उसकी भरपाई होना मुश्किल लग रहा है।
54 दिन में 2 लाख 20 हजार रुपये सस्ती चांदी -
पिछले आंकड़ों पर नजर डालें तो जनवरी में चांदी (Silver Price) ने ऑल टाइम हाई 4 लाख 20 हजार रुपये बनाया था, जबकि सोना 1 लाख 80 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से ऊपर कारोबार कर रहा था। वही 54 दिनों में चांदी 2 लाख 20 हजार से ज्यादा सस्ती होकर 1,99,643 रुपए किलोग्राम पर आ गई है।
क्या चांदी में और आएगी गिरावट?
मिडिल ईस्ट में बन रहे तनाव की वजह से सोने और चांदी की कीमतों (Sone Chandi ki kimat) में गिरावट आई है। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध के माहौल में सोने और चांदी के रेट तेजी से नीचे गिरे हैं। अचानक निवेश को दोबारा की गई मुनाफावसूली की वजह से सोने और चांदी की कीमतों में यह बड़ी गिरावट आई है। एक्सपर्ट का मानना है कि अगले कुछ दिनों में चांदी (Silver rate) अगर 2,50,000 रुपए की आंकड़े को क्रॉस नहीं करती है तो अनुमान है कि इसमें और भी बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।
सोना चांदी खरीदने का हो सकता है बेहतर मौका -
आज 23 मार्च 2026 को सोने-चांदी (Gold Silver Rate Down) में आई गिरावट के बाद निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है। वहीं खरीदारों में खुशी का माहौल है। शादी-विवाह का सीजन चल रहा है और अगर ऐसे में आप सोने में चांदी के गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका बेहतर साबित हो सकता है, क्योंकि आज दोनों कीमती धातुएं काफी सस्ती हुई है।
