home page

Mausam Update : दिल्ली, यूपी और राजस्थान समेत इन राज्यों में में होगी वर्षा, 70km की स्पीड से चलेगी तेज हवा

IMD Weather : देश के ज्यादातर राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और गर्मी ने अभी से पसीने छूड़ाने शुरू कर दिए हैं। इस बीच कल मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। 15 मार्च को कई राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश हुई है और तेज ठंडी हवाएं चल रही है जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई है और मौसम कूल बना हुआ है। हाल ही में मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, राजस्थान (Rajasthan ka mausam) समेत कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -

 | 
Mausam Update : दिल्ली, यूपी और राजस्थान समेत इन राज्यों में  में होगी वर्षा, 70km की स्पीड से चलेगी तेज हवा

HR Breaking News - (Weather Update)। मौसम विभाग करवट बदल रहा है। मार्च की शुरूआत में ही भयंकर गर्मी का एहसास होने लगा है और अब कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि होने से मौसम सुहावना हो गया है। कल से ही तेज हवाएं चल रही है जिसकी वजह से लोगों को भयंकर गर्मी से राहत मिली है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।


हाल ही में मौसम विभाग ने 16 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड (Uttarakhand Mausam) में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं, 19 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि होने की आंशका है।


मौसम विभाग (kal ka mausam) के मुताबिक, 19 मार्च को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसी दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग (IMD Weather) का कहना है कि आने वाले दिनों में बरसात होने से भयंकर गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

दिल्ली में इस दिन होगी बारिश -

मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 16 और 17 मार्च को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में 18 मार्च को गरज चमक के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके बाद अगले 3 तीन दिन आकाश में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। आज यानी 16 मार्च को न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान (Delhi temperature) 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम -

राजस्थान में 16-17 मार्च को मौसम (Rajasthan Mausam) सामान्य रहने की संभावना है। इसके बाद 18 से 21 मार्च तक पश्चिमी राजस्थान में मौसम थोड़ा सक्रिय रहेगा। इस दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से मौसम में बदलाव आ सकता है। जोधपुर (Jodhpur Weather), बीकानेर इलाके में 18 मार्च को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य बना रहेगा। जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर इलाकों में 19-20 मार्च को कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ वर्षा हो सकती है।

अगले 5 से 6 दिन कैसा रहेगा मौसम -

अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh Weather), असम और मेघालय में अगले 5-6 दिनों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आज 16 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में, 16-17 मार्च को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

झारखंड में कब होगी बरसात -

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड (Jharkhand Weather) के खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में कुछ जगहों पर बरसात हो सकती है। इस दौरान तेज वज्रपात और आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है। हवा की रफ्तार लगभग 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहेगी। वहीं गढ़वा, लातेहार, चतरा, पलामू, गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा जिलों में भी कुछ जगहों पर बारिश (Rain Alert) का दौर जारी रहेगा।