home page

Mausam Update : दिल्ली, हरियाणा-पंजाब और राजस्थान के मौसम में आएगा बड़ा बदलाव, जान लें अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

IMD Weather Update : उत्तर भारत के राज्यों में नए साल की शुरूआत भयंकर ठंड के साथ हुई है। बीते काफी दिनों से लगातार तापमान में गिरावट आ रही है। सुबह और शाम बहुत घना कोहरा छा रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली (Delhi ka Mausam), हरियाणा-पंजाब और राजस्थान के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। आईये नीचे खबर में जानते हैं अगले सात दिनों तक मौसम कैसा रहेगा। 

 | 
Mausam Update : दिल्ली, हरियाणा-पंजाब और राजस्थान के मौसम में आएगा बड़ा बदलाव, जान लें अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम 

HR Breaking News - (Weather Update)। देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों पर देखने को मिल रहा है। सर्द हवाएं चलने की वजह से तापमान में गिरावट आई है और दिन में भी भीषण ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग (IMD Weather) ने उत्तर भारत में अगले 7 दिनों तक सुबह और रात के समय घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार (Bihar Mausam Update), पूर्वी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 जनवरी से 9 जनवरी तक बहुत घना कोहरा छाने और सर्द हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, राजधानी क्षेत्र दिल्ली में घना कोहरा छाया रहेगा लेकिन शीत लहर की स्थिति नहीं बन रही है।

दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम - 


मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, आज 5 जनवरी को दिल्ली में घना कोहरा छाया रहेगा लेकिन सर्द हवाओं की संभावना नहीं है, बस कुछ इलाकों में तापमान औसत से कम रहेगा। इस दौरान हवाओं की रफ्तार बढ़कर 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की संभावना है। राजस्थान (Rajasthan mausam) में फतेहपुर में न्यूनतम तापमान रविवार को 1.1 डिग्री और लूणकरनसर में 2.8 डिग्री दर्ज किया गया है।

IMD ने सोमवार के लिए अलवर, झुंझूनू, कोटपुतली, सीकर, चुरू व खैरथल में शीतलहर व अन्य कई इलाकों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने हरियाणा और पंजाब (Punjab Mausam) के लिए 5  से 6 जनवरी को ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए बहुत घना कोहरा छाने और शीतलहर चलने की संभावना जताई है। 


यूपी में 24-48 घंटों में बदलेगा मौसम - 


उत्तर प्रदेश (UP Mausam Update) के मध्य भागों में न्यूनतम तापमान 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है, जिससे ठंड में बढ़ौतरी हुई है। IMD ने कहा कि अगले 24 से 48 घंटों के दौरान राज्य के अन्य भागों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। उसके बाद तापमान में बढ़ौतरी होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहेगा। जबकि राज्य के पश्चिमी भागों में भी कुछ स्थानों पर कोहरा छाया रह सकता है। कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा। 


राजस्थान में आने वाले मौसम को लेकर जारी अलर्ट - 


मौसम विभाग (Mausam Update) ने 5 से 6 जनवरी को उत्तर और मध्य कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। वहीं राजस्थान में फतेहपुर में न्यूनतम तापमान रविवार को 1.1 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग ने आज यानी 5 जनवरी के लिए अलवर, झुंझूनू, कोटपुतली, सीकर, चुरू और खैरथल में सर्द हवाएं और अन्य कई इलाकों में घने कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी (IMD Weather) ने 5 जनवरी को नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत, उद्यम सिंह नगर, टिहरी गढ़वाल के लिए शीतलहर और घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि सोमवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीषण ठंड की स्थिति बनी रहेगी। सोमवार को कानपुर, फतेहगढ़, अयोध्या, लखनऊ, बहराइच सहित तमाम इलाके ठंड और घने कोहरे की चपेट में रहेंगे।


7 जनवरी तक हवा रहेगी बेहद खराब - 


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) का पूर्वानुमान है कि बुधवार तक हवा बेहद खराब श्रेणी में ही बरकरार रहेगी। दूसरी ओर, एनसीआर में गुरुग्राम की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 333 दर्ज किया गया, यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है।

वहीं, ग्रेटर नोएडा में 316, नोएडा (Noida Mausam) में 307 और गाजियाबाद में 298 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 215 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है। लगातार दो दिनों तक ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज होने के बाद रविवार को एक बार फिर दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंच गई।