home page

Weather Update : आने वाले 7 दिन ऐसा रहेगा राजस्थान का मौसम, विभाग ने अलर्ट किया जारी

IMD Weather Alert :मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आने वाले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। आने वाले दो-तीन दिनों में सुबह के समय राज्य में घना कोहरा छाया रहेगा।
 | 
Weather Update : आने वाले 7 दिन ऐसा रहेगा राजस्थान का मौसम, विभाग ने अलर्ट किया जारी

HR Breaking News (Weather Alert Today) राजस्थान में मावठ के कारण हुई बारिश से सर्दी बढ़ गई है। राज्य का तापमान फिर से गिर गया है। तापमान में गिरावट बारिश के कारण हुई नमी से हुई है। मौसम विभाग की मानें तो सीकर, कोटा और अलवर जिले में पिछले 24 घंटे में 6 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि तापमान में यह गिरावट रात के समय दर्ज की गई है। दिन में तापमान में मामूली अंतर देखने को मिला है। 

 


मौसम विभाग (Weather Alert) की मानें तो शनिवार को राजस्थान के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा है। वहीं, आने वाले दो दिनों में राज्य के कुछ जिलों में शीतलहर भी देखने को मिल सकती है। वहीं, तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटे में पांच शहरों का तापमान 5 डिग्री से कम दर्ज हुआ है।

 


 
एक हफ्ते तक रहेगा मौसम शुष्क 


मौसम विभाग की मानें तो राज्य में आने वाले एक हफ्ते में मौसम शुष्क रहेगा। अगले दो-तीन दिनों तक राज्य के कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा (Dense Fog) छाया रहेगा। राज्य में आने वाले दो-तीन दिनों में शीतलहर चलने की उम्मीद जताई जा रही है। शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। यह गिरावट 1-2 डिग्री तक हो सकती है। राज्य के ज्यादातर इलाकों में अगले 24-48 घंटों के दौरान तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री तक नीचे जा सकता है। वहीं, शीतलहर चलने की भी प्रबल संभावना है।


 
माउंट आबू में तापमान शून्य डिग्री 


राजस्थान के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक माउंट आबू में कड़ाके की ठंड (Cold update) लगातार पड़ रही है। तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी माउंट आबू का तापमान शून्य बना रहा। वहीं, अधिकतम तापमान की बात करें तो क्षेत्र का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय क्षेत्र के खुले इलाकों, पेड़-पौधों, खेत-खलियानों में सफेद बर्फ की चादर देखने को मिली है।


कई क्षेत्रों के लिए जारी येलो अलर्ट 


मौसम विभाग ने राज्य के कई क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट (Weather ka yellow Alert) जारी किया है। यह येलो अलर्ट शीतलहर और घने कोहरे के लिए जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 4 जनवरी को अलवर, झुंझुनू, करौली, खैरथल, तिजारा, कोटा, कोटपूतली, बहरोड, सीकर और चूरू के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 5 जनवरी के लिए अलवर, तिजारा, कोटपूतली, सीकर और 6-7 जनवरी के लिए अलवर, डीग, झुंझुनू, खैरथल, तिजारा, कोटपूतली, बहरोड, सीकर और चूरू के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

जानें कितना रहेगा न्यूनतम तापमान 


विभाग के अनुसार आज फतेहपुर (Fatehpur ka weather) में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस, सीकर में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस, अलवर में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस, सिरोही में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस, झुंझुनू में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस, दोसा में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस और कोटा में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।