home page

Weather Update : दिल्ली में आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट, IMD ने बताया 3 जून तक कैसा रहेगा मौसम

Weather Update : दिल्ली में पिछले काफी समय से मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। जहां एक ओर पहले दिल्ली के लोगों को  गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं अब दिल्ली (Delhi ka mausam) में एक बार फिर से बारिश की शुरुआत होने वाली है। मौसम विभाग ने  अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि दिल्ली में आने वाले दिनों में आंधी-बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी। 
 | 
Weather Update : दिल्ली में आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट, IMD ने बताया 3 जून तक कैसा रहेगा मौसम 

HR Breaking News - (Today weather update)। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार और शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा हल्की से मध्यम बारिश भी होने की भी उम्मीद लगाई जा रही है। 


इस दौरान आंधी भी आ सकती है। हवा (Aaj ka mausam) की गति गुरुवार को 20 से 50 किलो मीटर प्रति घंटा के बीच रहने की संभावना है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से दिल्ली के मौसम की जानकारी देने जा रहे हैं। खबर में जानिये आने वाले दिनों में दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा।


आज ऐसा रहेगा दिल्ली का मौसम-

 


राजधानी दिल्ली में आज एक बार फिर से मौसम (IMD rain alert) का हाल बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आंधी के साथ बारिश के चलते गुरुवार-शुक्रवार को येलो अलर्ट और शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान के बारे में बात करें तो ये सामान्य से कम रहा है। न्यूनतम (Today weather news) तापमान में थोड़ी बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है। 

 


कल ऐसा रहा था मौसम का हाल-


बुधवार को राजधानी का मौसम (weather update) सुहाना रहा था। हालांकि, उमस से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। इस दौरान अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जोकि सामान्य से 1.8 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा था। आर्द्रता का अधिकतम स्तर (today weather forecast) 85 और न्यूनतम स्तर 48 फीसदी दर्ज किया गया।


IMD ने किया अलर्ट जारी-


मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार और शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल (Today weather forecast) छाए  रहने वाले हैं। इसके अलावा हल्की से मध्यम बारिश भी होने का भी पुर्वानुमान लगाया जा रहा है। इस दौरान आंधी भी आने की उम्मीद है। हवा की गति गुरुवार (aaj ka mausam) को 20 से 50 किलो मीटर प्रति घंटा के बीच रहने की संभावना जताई जा रही है। शुक्रवार को हवा 40 से 50 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। 


मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट-


सिर्फ इतना ही नहीं आंधी (IMD rain alert) और बिजली की चमक के बीच शाम और रात को 60 किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद लगाई जा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि येलो अलर्ट मौसम बिगड़ने की उम्मीद को देखते हुए जारी किया गया है। इसका मुख्य मकसद लोगों को सतर्क करना होता है। इसके तहत लगातार मौसम (Aaj ka mausam) संबंधित अपडेट लेने की सलाह दी जाती है।

तीन जून तक लू का अलर्ट जारी-


मौसम विभाग ने शनिवार को  लेकर ऑरेंज अलर्ट (Delhi weather) जारी किया है। दिल्ली में शनिवार को दिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आंधी के बीच 50 से 60 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई जा रही है। यह 70 किलो मीटर प्रति घंटा (Delhi ka mausam) की रफ्तार तक जा सकती है। इस बीच तापमान के स्तर में भी कमी आने की संभावना है। इस पूरे सप्ताह तापमान अपेक्षाकृत कम रहने की उम्मीद है।


इस दिन समाप्त होगा लू का दौर-


मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि तीन जून तक लू (Heatwave alert) की संभावना नहीं है। जानकारी के लिए बता दें कि ऑरेंज अलर्ट के तहत लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने के लिए सतर्क किया जाता है। वहीं,राजधानी में बुधवार को प्रदूषण (Delhi weather Update) का स्तर भी सामान्य दर्ज किया गया। आसमान साफ और हवाओं की गति तेज होने के कारण प्रदूषण के स्तर में सुधार देखा जा रहा है।

News Hub