Mausam Update : दिल्ली-यूपी-बिहार में बदला मौसम, यहां होगी झमाझम बारिश
IMD Rain Alert : देश भर के राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। कई जगहों पर फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट हो रही है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदानी इलाकों में भयंकर धुंध और ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है। आईये नीचे खबर में जानते हैं -
HR Breaking News (Aaj ka Mausam)। उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में ठंड सितम ढा रही है। सुबह और शाम घना कोहरा नजर आ रहा है और तापमान तेजी से गिर रहा है। देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों तक ठंड अपने चरम पर पहुंच गई है। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी हिस्सों में देखने को मिल रहा है। पहाड़ों की ओर से आने वाली सर्द हवाएं पारे को कम कर रही है। ऐसे में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है।
दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Mausam) में भयंकर ठंड पड़ रही है। राजधानी में पारा तेजी से लुढ़का रहा है। मौसम विभाग ने 6 जनवरी की सुबह तक देश के बड़े हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, 6 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश और पंजाब में बहुत घना कोहरा नजर आएगा।
आज कैसा रहेगा मौसम -
मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) के अनुसार, 6 जनवरी को असम और मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा, राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने देश के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर और घने कोहर की चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार, अगले 7 दिनों तक रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, साथ ही कई राज्यों में सर्द हवाएं चलेंगी।
आज इन राज्यों में बरसेंगे बादल -
मौसम विभाग (Weather Update) के ताजा अपडेट के अनुसार, आज यानी 6 जनवरी को उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कश्मीर के डोडा, बडगाम, शोपिया की ऊंची पहाड़ियों पर भी बादल बरसेंगे। हिमाचल के चंबा, रोहतांग, किन्नौर और मनाली के ऊंचाई वाले हिस्से में बारिश (IMD Rain Alert) होने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड के कुछ इलाकों में आज बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम -
दिल्ली एनसीआर में आज 6 जनवरी से शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप बढ़ने वाला है। हालांकि, दोपहर में धूप खिल सकती है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Mausam) में 06 जनवरी को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बिहार में ठंड का कहर -
पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से पटना (Patna Mausam) समेत पूरे बिहार में भयंकर ठंड पड़ रही है। IMD के अनुसार, मंगलवार तक प्रदेश में कोल्ड डे के साथ राज्य में घना कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। इस दौरान तापमान में दो से 3 डिग्री की गिरावट आने के साथ कनकनी से लोग परेशान रहेंगे। बिहार (Bihar ka Mausam) का सबसे कम न्यूनतम तापमान सारण छपरा में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि पटना का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
यूपी में छाएगा बहुत घना कोहरा -
उत्तर प्रदेश (UP ka Mausam) के प्रयागराज, सोनभद्र, मीरजापुर, संत रविदास नगर एवं आसपास के इलाकों में बहुत घना कोहरा नजर आएगा। इनके अलावा बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में भी घना कोहरा पड़ सकता है।
जम्मू कश्मीर में होगी बारिश -
जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir weather) में बर्फबारी के बाद अब शीतलहर का कहर देखने को मिल रहा है। घाटी के अधिकतर जिलों में रात का पारा शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रह है। गुलमर्ग में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। यहां दिन का पारा भी शून्य डिग्री के पास है। हालांकि, घाटी में 40 दिन की कठोर सर्दी वाले चिल्ले कलां में मौजूदा ठंड का पैटर्न अलग है। प्रदेश में कई जगहों पर दिन और रात का पारा सामान्य तापमान से ऊपर चल रहा है।
राजस्थान में पहली बार 0 डिग्री पारा -
राजस्थान (Rajesthan Mausam) में नए साल में पहली बार तापमान 0 डिग्री पहुंच गया। हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा जमाव बिंदु पर आ गया। बाड़मेर, बीकानेर, सीकर, हनुमानगढ़ समेत 10 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी है।
