home page

Weather Update : इन राज्यों में बदलेगा मौसम, IMD ने 26 अप्रैल तक के लिए जारी किया येलो अलर्ट

Weather Forecast : दिल्ली में आगामी दिनों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 24 से 26 अप्रैल तक लू का येलो अलर्ट जारी किया है, आपको (today's weather) जानकर हैरानी होगी कि आने वाले इन दिनों में पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। इसी के चलते मौसम विभाग ने देश के कईं राज्यों के मौसम का अपडेट जारी किया है...
 | 
Weather Update : इन राज्यों में बदलेगा मौसम, IMD ने 26 अप्रैल तक के लिए जारी किया येलो अलर्ट 

HR Breaking News - (weather update)। मौसम विभाग ने अपडेट दिया है कि दिल्ली में मंगलवार को गर्मी से थोडी राहत मिली है। इसी के चलते विभाग ने यह भी कहा है कि यह राहत थोड़े समय के लिए ही रहेगी। 


आईएमडी के अनुसार बुधवार से (Delhi Weather Update) गर्मी का प्रकोप फिर से शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग ने 24 से 26 अप्रैल तक राजधानी में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट राजधानी के हीट एक्शन प्लान के लागू होने के बाद जारी किया गया पहला लू का अलर्ट है। इस दौरान तापमान 43 डिग्री तक पहुँचने की संभावना है -

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

24 से 26 अप्रैल के बीच लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा, लेकिन 27 अप्रैल को आंशिक बादल छा सकते हैं, जिससे तापमान में दो डिग्री तक की कमी आ सकती है और लू से कुछ राहत मिल सकती है। 


28 अप्रैल को (aaj ka mausam) फिर से आसमान साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री तक रह सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को आसमान साफ रहेगा और तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। मौसम गर्म और शुष्क रहेगा, अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री तक रहने की संभावना है। 

30 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम - 

दिल्ली में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। स्काईमेट (Delhi wether Update) के अनुसार अप्रैल महीने में अब तक पांच बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहा है। तीन दिनों से लू का प्रकोप जारी है और आने वाले दिनों में तापमान 42 से 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। 


इस महीने अब तक महज 0.7 एमएम बारिश हुई है, जबकि सामान्य (temperature today) तौर पर इस महीने में 12.5 एमएम बारिश होती है। पिछले साल अप्रैल में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री था। हालांकि, पहाड़ों पर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस चल रहा है, लेकिन इसका दिल्ली पर कोई असर नहीं होगा। 25 से 30 अप्रैल के बीच मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान गर्मी के साथ-साथ नमी भी लोगों को परेशान करेगी।


राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम - 

राजस्थान में मौसम विभाग (Rakasthan Mausam Update) ने मंगलवार को सूखा मौसम रहने का पूर्वानुमान बताया जा रहा हैं। विभाग ने बताया है कि, आज राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, जिसके कारण तापमान सामान्य के आसपास ही रहेगा।

 
पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान (Rajasthan Temperature) गंगानगर और धौलपुर में 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। राज्य में न्यूनतम तापमान जयपुर में 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता का स्तर 12 से 63 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।

उत्तराखंड के मौसम का हाल -

आज उत्तराखंड में मौसम (Latest Mausam update) का मिजाज दो अलग-अलग रूप में दिखाई देगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा और तेज धूप खिलेगी। गर्मी का प्रकोप भी बढ़ रहा है, देहरादून का तापमान इस साल पहली बार 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि अन्य मैदानी क्षेत्रों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। 


हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम कुछ अलग होगा। यहां आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। सोमवार को देहरादून और आसपास के क्षेत्र में मौसम शुष्क रहा कभी तेज धूप तो कभी आंशिक बादल मंडराते रहे और हल्की हवाएं भी चली।

यहां होगी गरज-चमक के साथ बारिश - 

आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगामी तीन दिनों के लिए मौसम विभाग (weather update) ने गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है। यह बारिश मंगलवार से शुरू होकर गुरुवार तक जारी रहेगी। विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि मंगलवार और बुधवार को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही, बुधवार तक अधिकतम तापमान में …