Weather Updates : दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक, यूपी में बरसात को दौर शुरू, जाने कहा कैसा रहेगा मौसम
HR Breaking News - (IMD Weather Updates) वर्तमान में उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में तापमान बढ़ रहा है और ठंड का असर काफी हद तक कम हो गया है। हालांकि दक्षिण भारत के कई राज्यों में विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण भारत के कई राज्यों में आज बारिश होने की संभावना है। वहीं, अगर हम बात करें उत्तर भारत की तो भारत मौसम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा व पंजाब समेत कई अन्य राज्यों में तापमान में बढ़त होने की संभावना जताई है।
राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Weather Updates) में आज व कल यानी 21 व 22 फरवरी को तेज धूप निकल सकती है। वहीं, आगामी 5 दिनों तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि सुबह-शाम को क्षेत्र में हल्की ठंड लोगों को महसूस हो सकती है। वहीं, दोपहर का तापमान सामान्य बने रहने के आसार हैं। विभाग के अनुसार आज 21 फरवरी को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। ऐसे में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
जानें उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी के वेदर अपडेट के अनुसार आज उत्तर प्रदेश (UP Weather Updates) के कई क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि साथ ही तेज धूप भी निकली रहेगी। भारत मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है। साथ ही इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने पूर्व उत्तर प्रदेश में बारिश होने की कोई संभावना नहीं जताई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को अभी से ही मार्च महीने जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है।
जानें राजस्थान में कैसे रहेगा मौसम
मौसम अपडेट के अनुसार बीते 24 घंटे में राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहा है। वहीं, तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस बीच मौसम केंद्र जयपुर (IMD Weather Updates) का कहना है कि बीते 24 घंटे में बाड़मेर व फलौदी में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, इस दौरान करौली में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। विभाग का कहना है कि आज प्रदेश की राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
जानें कहां होगी बारिश
आईएमडी के वेदर अपडेट (IMD Updates) के अनुसार आज व कल यानी 21 व 22 फरवरी को दक्षिण केरल, तमिलनाडु व आंध्र प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान क्षेत्र में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, आंतरिक कर्नाटक में 21 से 24 फरवरी के मध्य बारिश होने की संभावना भी विभाग ने जताई है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ का असर ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है।
वहीं, मौसम विभाग (Weather Updates) ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के भी कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही जम्मू कश्मीर की अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती हैं। हालांकि इस दौरान पूर्वोत्तर में मौसम सामान्य रहने की संभावना विभाग ने जताई है।
